एक बार फिर से सहवाग ने अपने ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को 4-0 से जीतने के बाद लोग टीम इंडिया की इस जीत का सोशल मीडिया पर जमकर जश्न मना रहे हैं। पांचवे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 75 रन से हराया है।
इस जीत के बाद टीम इंडिया के धांकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर से ट्विटर पर अपने ट्वीट से लोगों का मनोरंजन किया और अंग्रेज पत्रकार पीएर्स मॉर्गन को ट्रोल किया।
इसे भी पढ़े- अंग्रेजों को परास्त करने के बाद कोहली ने खोला जीत का राज
सहवाग ने ट्वीट करके लिखा कि जड्डू, उन्हें लड्डू भेजो, क्रिकेट का आविष्कार करने वालों को हराना हमेशा से ही अच्छा लगता है, अगली बार हमें उन्हें इंग्लैंड में हराना है।
Jaddu made Kaddu of England. https://t.co/m6ShctdIrK
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 20, 2016
यहां अब यह समझने वाली बात यह है कि सहवाग किसे लड्डू भेजना चाहते हैं। दरअसल सहवाग ने ब्रिटिश पत्रकार पीएर्स मोर्गन पर निशाना साधा है। सहवाग और मोर्गन की ट्विटर पर पहले भी नोंकझोंक हो चुकी है।
इसे भी पढ़े- चेन्नई जीत के साथ ही कप्तान कोहली ने की अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी
Eng's 5 Day Routine:
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) December 20, 2016
Wakeup
Win Toss
Make 400 In 1st Inning
Lose
Repeat
Cc:@piersmorgan#IndvEng #IndvsEng #SirJadeja Sir Ravindra Jadeja
इससे पहले सहवाग ने ट्वीट करके लिखा था कि कबड्डी का आविष्कार हमने किया और लगातार 8 बार इसके चैंपियन बने और दूसरी तरफ जिस देश ने क्रिकेट का आविष्कार किया वह अभी भी लोगों की टाइपो एरर सही करने में लगी है।
Haha, fair point!
— Piers Morgan (@piersmorgan) December 20, 2016
Difference is that I'm ashamed of England's performance. https://t.co/6UU85wfHca
बहरहाल सहवाग के इस ट्वीट के बाद लोगों ने जमकर ट्विटर पर मोर्गन को ट्रोल किया जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि मैं इंग्लैंड की टीम के प्रदर्शन से शर्मिंदा हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
