Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीसंत द्वारा जमा किए गए डॉक्युमेंट्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने CoA से मांगा जवाब

नई दिल्ली। मैच फिक्सिंग के मामले में बैन झेल रहे तेज गेंदबाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासकों की कमेटी से जवाब मांगा है। उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के संबंध में श्रीसंत द्वारा दायर की गयी याचिका पर सुनवाई करते हुए श्रीसांत द्वारा जमा कराए गए डॉक्युमेंट्स को लेकर सीओए से जवाब देने को कहा है।

बता दें कि बीसीसीआई ने स्पॉट फिक्सिंग के मामले को लेकर 2013 में एस श्रीसंतआजीव बैन लगाया था। 2015 में श्रीसंत को मामले में बरी कर दिया गया। इसके बाद 2017 में केरल उच्च न्यायालय ने श्रीसंत पर लगे प्रतिबंध को बहाल कर दिया। श्रीसंत ने केरल उच्च न्यायालय के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। इससे पहले क्रिकेटर ने पूर्व में न्यायालय से कहा था कि जीवन भर क्रिकेट खेलने पर लगाया गया प्रतिबंध बेहद कड़ी सजा है और वह पिछले पांच साल से नहीं खेल रहे हैं जोकि पर्याप्त सजा है।

गौरतलब है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत, चव्हाण और चंदीला सहित सभी 36 आरोपियों को जुलाई, 2015 में निचली अदालत ने आरोप मुक्त कर दिया था। हालांकि बोर्ड ने इस फैसले के बावजूद अपना अनुशासनात्मक निर्णय बदलने से इनकार कर दिया था।

Story first published: Wednesday, January 30, 2019, 17:37 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+