For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चोटिल था उस बल्लेबाज का कंधा जिसने किया भारतीय गेंदबाजों को परेशान, हुआ खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में भी पकड़ बना ली है। साउथ अफ्रीका के सामने अब हार से बचचा मुश्किल नजर आ रहा है। जीत के साथ ही भारत 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना लेगा। भारत ने पहली पारी 5 विकेट खोकर 601 रनों पर घोषित की जिसमें कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए। वहीं जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 275 रनों पर सिमट गई। हालांकि एक समय अफ्रीकी टीम 200 के भीतर ढेर होती दिख रही थी लेकिन उनका एक बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्दी बन गया जिसने 9वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। ये बल्लेबाज थे केशव महाराज जो चोटिल होने के बावजूद भी क्रीज पर डटे रहे।

 चोटिल थे केशव

चोटिल थे केशव

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद केशव ने इस बात का खुलासा किया कि उनका कंधा चोटिल था लेकिन फिर भी वो खेल रहे थे। उन्होंने कहा, ''मेरे कंधे में चोट है, लेकिन मुझे उम्मीद है, कि मैं आगे चलकर इस टेस्ट सीरीज में ठीक हो जाऊंगा। मैंने और वर्नोन फिलैंडर ने फैसला किया, कि हमें बिना आउट हुए चायकाल पर जाना है और यही हम दोनों का पहला लक्ष्य था। कई बार मैं निचले क्रम का बल्लेबाज होने के कारण आक्रमक शॉट्स खेलकर अपना विकेट दे देता था, लेकिन आज मैंने अपने दिमाग को शांत रखा और लम्बे समय तक खेलने की कोशिश की और मुझे खुशी है, कि मैं कुछ रन बनाने में सफल रहा हूं।"

पहले ही बनाया था गेम प्लान

पहले ही बनाया था गेम प्लान

केशव ने 9वें विकेट के लिए वर्नोन फिलेंडर के साथ मिलकर 109 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी तब बनी जब अफ्रीकी टीम 162 रनों पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। केशव ने कहा कि मैं कल रात अपनी टीम के विश्लेषक प्रसन्ना के साथ बैठा था और उनके साथ बैठकर स्पिन खेलना का गेम प्लान बना रहा था। मैं कोशिश करना करा रहा था, जडेजा को ऑफ स्टंप के बाहर जाकर खेलु, इसलिए अपना बाएं पैर को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था। विकेट खराब हो रहा था, रन बनाना मुश्किल हो रहा है और शमी बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा था, लेकिन हमने उसे काफी अच्छी तरह से खेला।

जब उनसे मजाक में पूछा गया कि क्या वह अपने बल्लेबाजों को बल्लेबाजी की सलाह देंगे, तो उन्होंने कहा, "बिल्कुल नहीं, मैं खुद काफी मुश्किल में था और दर्द में भी था। हमें जितना संभव हो उतना समय बिताना चाहिए, यह नहीं जानते कि भारत क्या करेगा, लेकिन हमें सकारात्मक रहने की जरूरत है, हमें कोशिश करनी होगी, कि कुछ साझेदारी बनाए और गेंदबाजों पर दबाव वापस लाएं।"

खेली शानदार पारी

खेली शानदार पारी

बता दें कि केशव व फिलैंडर की जोड़ी 9वें विकेट के लिए भारत के खिलाफ भारत में ही सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली दुनिया की तीसरी जोड़ी बन गई है। इसी के साथ महाराज-फिलैंडर की जोड़ी ने 71 साल पुराना रिकाॅर्ड भी तोड़ दिया। न दोनों बल्लेबाजों के बीच 9वें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई। एक समय साउथ अफ्रीका के 162 रनों पर 8 विकेट गिर गए थे। तब महाराज-फिलैंडर ने मोर्चा संभालते हुए भारतीय गेंदबाजों को परेशान करना शुरू किया। देखते ही देखते अफ्रीकी टीम 200 पार गई और दोनों के बीच 100 से अधिक की साझेदारी भी हो गई। ये साझेदारी फिर रविचंद्रन अश्विन ने महाराज को आउट करते हुए तोड़ी। महाराज ने 72 रन बनाए, जबकि फिलैंडर 44 रन बनाकर नाॅट आउट रहे।

Story first published: Saturday, October 12, 2019, 19:44 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+