विलियम्स ने कोहली से लिया बदला, अब इस अंदाज में मनाया जश्न, देखें वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से 'पर्चीफाड़' जश्न का बदला अब विंडीज के गेंदबाज केसरिक विलियम्स ने दूसरे टी20 मैच के दाैरान लिया। इस बार केसरिक ने 'नोटबुक सेलिब्रेशन' ना मनाते हुए एक अलग अंदाज में ही कोहली को जवाब दिया। इसी के साथ कोहली-विलियम्स के बीच की यह लड़ाई अब और आगे बढ़ चुकी है। विलियम्स ने रविवार को ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कोहली का विकेट लिया जिसके बाद विलियम्स ने मुंह बंद रखते हुए कोहली को जाने का संदेश दिया।

रखी मुंह पर उंगली

रखी मुंह पर उंगली

भारत की पारी का मैच के 14वां ओवर विलियम्स फेंकने आए। ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली उछाल भरी गेंद पर बल्ला अड़ाकर कैच दे बैठे। वह 19 रन बनाकर आउट हुए। कोहली जब पवेलियन लाैटने लगे तो विलियम्स ने अपने मुंह पर उंगली रखते हुए चुप्पी साधी। उन्होंने एक तरीके से कोहली को चुप रहते हुए पवेलियन लाैटने की बात कही। कोहली ने पिछले मैच में विलियम्स की धुनाई करते हुए उन्ही की नकल कर पर्ची काट दी थी। विलियम्स ने इस बार 'नोटबुक सेलिब्रेशन' ना मनाते हुए कोहली को चुप रहने का इशारा किया जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपनी बेवसाइट पर भी शेयर किया।

कोहली ने यूं काटी थी पर्ची

कोहली ने यूं काटी थी पर्ची

गाैर हो कि कोहली ने पहले मैच में टीम को नाबाद 94 रनों की पारी खेल जीत दिलाई थी। इस मैच के दाैरान पारी के 16वें ओवर में केसरिक विलियम्स को कीरोन पोलार्ड ने गेंद सौंपी। उनकी पहली गेंद पर कोहली ने सीधे चौका जड़ दिया और अगली डिलीवरी में गेंदबाज कुछ इंच फिर से एक बार यॉर्कर से चूक गया और विराट कोहली ने इस बार भी लॉन्ग ऑन के ऊपर शानदार शॉट लगा दिया। इसके तुरंत बाद, विराट कोहली ने केसरिक विलियम्स की नकल की थी। कोहली ने इस ओवर में 23 रन बनाए थे।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

यहां से शुरू हुई थी ये जंग

यहां से शुरू हुई थी ये जंग

बता दें कि कोहली-विलियम्स के बीच चल रही यह जंग विलियम्स ने ही शुरू की थी। साल 2017 में केसरिक विलियम्स ने कोहली को आउट कर कुछ इसी तरह का जश्न मनाया था। यह घटना जमैका में खेले गए टी-20 के दौरान देखी गई थी, तब विलियम्स ने कोहली को 29 के स्कोर पर आउट कर दिया था और पर्ची फाड़ने के अंदाज में कोहली का मजाक उड़ाया था।

Story first published: Monday, December 9, 2019, 10:36 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+