For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आयरलैंड के लिए टेस्ट शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने केविन ओ ब्रायन


नई दिल्ली। पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक रोमांचक मोड़ आ गया है। इस मैच में आयरलैंड की टीम पर पारी की हार का डर सता रहा था, लेकिन आयरलैंड के बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। दरअसल आयरलैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने वाले ब्रायन पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस शतक की बदौलत आयरलैंड की टीम पारी की हार के खतरे से बाहर भी पहुंच गई है। गौरतलब हो की फॉलोआन खेलते हुए आयरलैंड की टीम ने चौथे दिन महालिडे में सात विकेट पर 319 रन बना लिए थे।

जड़ा पहला शतकः इस मैच में शानदार शतक जड़ते हुए केविन ने न सिर्फ अपनी टीम को पारी की हार से बचाया बल्कि आयरलैंड क्रिकेट में एक इतिहास भी रच दिया।उन्होंने 216 गेंदों का सामना किया और 118 रन बनाकर नॉटआउट हैं। गौरतलब हो की एक वक्त ऐसा भी था जब आयरलैंड की टीम 156 रनों के स्कोर पर ही अपने 6 खिलाड़ियों को खो चुकी थी। इसके बाद केविन और थॉम्पसन के बीच 114 रनों की साझेदारी हुई है। इस साझेदारी ने आयरलैंड की टीम को वापस मुकाबले में ला दिया है। इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कारनामा करते हुए अपनी टेस्ट करियर का 100वां विकेट झटका था। आयरलैंड ने अपने दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 64 रनों से की थी लेकिन जब चोट के बाद आमिर वापस लौटे तो उन्होंने दो विकेट चटकाए।

Story first published: Tuesday, May 15, 2018, 15:24 [IST]
Other articles published on May 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+