केविन ओ ब्रायन ने बनाए 37 गेंदों में 82 रन, एक छक्के ने तोड़ दी उनकी ही कार की खिड़की
नई दिल्ली: आयरलैंड के केविन ओ' ब्रायन बड़े हिटिंग कारनामों के लिए कोई अजनबी नहीं है, लेकिन गुरुवार को अपनी बल्लेबाजी के चलते उनके पास पछतावा करने का कारण था जब उन्होंने अपने ट्रेडमार्क छक्के के साथ अपनी कार की खिड़की को तोड़ दिया।
ओ'ब्रायन ने 2011 में विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाया था और आयरलैंड को बैंगलोर में इंग्लैंड पर एक प्रसिद्ध जीत हासिल करने के लिए 327 रन का विशाल स्कोर बनाने में मदद की और अब यह बल्लेबाज इंटर-प्रोविजनल टी 20 ट्रॉफी में लेइनस्टर लाइटनिंग के लिए चमका है और उन्होंने 37 गेंदों में 82 रन बनाए।

आठ छक्के मारे, एक छक्का कार पर गिरा-
उन्होंने आठ छक्के मारे, जिनमें से एक उनकी कार की पिछली खिड़की को तोड़ने के लिए डबलिन में पेम्ब्रोक क्रिकेट क्लब के बगल में पार्किंग में चला गया।
'धोनी ने सोचा मुझे हिंदी नहीं आती, पर मुझे सब पता था: इंग्लिश बॉलर ने माही को भी दिया चकमा
मैच के बाद, 36 वर्षीय ऑल-राउंडर ने खिड़की को बदलने के लिए कार को सीधे गैरेज में चला दिया। इस मुकाबले में ब्रायन ने मात्र 25 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। उनकी पारी में तीन चौके और 8 छक्के लगे। इन्हीं छक्कों में से एक ने कार का यह हाल किया।

कार कंपनी ने दी आगे की जानकारी-
जो कार टूटी उसकी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर केविन ओ ब्रायन ही हैं और कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया है-
हमारे धमाकेदार ब्रांड एंबेसडर सीधे हमारे पास आए जब उन्होंने आज मैन ऑफ द मैच प्रदर्शन किया जिससे उनका एक बड़ा शॉट उनकी (कार) की पिछली खिड़की में जा लगा।
आप चिंता ना करें केविन ओ ब्रायन, हम इसको ऐसे ही बना देंगे जैसे की यह नया हो।

ब्रायन ने कहा- अगली बार कार को दूर पार्क करूंगा
इसके बाद कंपनी की सर्विस से खुश होकर ब्रायन ने कहा है कि वह अगली बार से कार को थोड़ा और आगे पार्क करने की कोशिश करेंगे। वैसे मजेदार बात यह है कि ब्रायन के जीवन में ये दूसरी बार हुआ है जब उनके ही शॉट ने कार को नुकसान पहुंचाया हो।
जहां तक मैच की बात है तो ब्रायन की धमाकेदारी पारी की बदौलत उनकी टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बनाए। मैच बारिश से बाधित रहा लेकिन यह बात उनकी टीम को जीत दिलाने से रोक नहीं पाई। क्योंकि विपक्षी टीम नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स ने 12 ओवर में 8 विकेट पर 104 रन ही बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
