नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी की वजह से क्रिकेटर और कमेंटेटर भी घर में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान खिलाड़ी अपने फैंस के साथ बने रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। कोई टिकटाॅक के जरिए भी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में केविन पीटरसन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार टिकटॉक वीडियो शेयर किया है। पीटरसन का यह वीडियो काफी मजेदार है और फैन्स इसे काफी पंसद भी कर रहे हैं।
इस वीडियो में पीटरसन एक जादू दिखा रहे हैं, जो हैरान करने वाला है। केविन पीटरसन सीढ़ियों के पास खड़े होते हैं और उनका सिर अचानक से धड़ से अलग होकर सीढ़ियों की ग्रिल पर रेंगने लगता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए केविन पीटरसन ने कैप्शन में लिखा है- लॉकडाउन में क्या किसी और ने भी अपना सिर गंवाया है? लॉकडाउन के दौरान पीटरसन अपने मजेदार टिकटॉक वीडियोज के जरिये फैन्स का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं।
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने पीटरसन ने कोरोना वायरस महामारी का के सकारात्मक पक्ष ढूंढ निकाला है. ट्विटर पर उन्होंने कोरोना को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना के आने के बाद गाल पर किस करने और बिना किसी वजह के हाथ मिलाने की रस्में खत्म हो गई हैं।
View this post on InstagramAnyone else lost their head during #lockdown?!?! #tiktok 😱
A post shared by Kevin Pietersen 🦏 (@kp24) on
बता दें कि इस लॉकडाउन के दौरान पीटरसन अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लाइव सेशन कर चुके हैं। इन्हीं में से एक सेशन में उन्हें साथी कमेंटेटर पॉमी मबंगवा द्वारा भारतीय कप्तान कोहली और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के बीच चुनने के लिए कहा गया। पीटरसन ने भी बिना पलक झपकाए कोहली का समर्थन कर दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली के करीब भी नहीं आते हैं।