For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पीटरसन ने साधा इयोन मोर्गन पर निशाना, बताया कमजोर कप्तान

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप 2019 का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार टीम मानी जा रही थी। यहां तक कि कई दिग्गजों ने उनके चैंपियन बनने की भविष्यवाणियां भी कीं जो अब गलत साबित होती दिख रही हैं। इंग्लैंड को मंगलवार आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। मजबूत टीम अचानक लीग के आखिरी मुकाबलों में घुटने टेकती दिख रही है। ऐसे में पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने इयोन मोर्गन को एक कमजोर कप्तान बताया।

मैच के बाद पीटरसन ने ट्वीट कर कहा कि आने वाला हफ्ता इंग्लैंड के लिए परेशानी भरा हो सकता है। मैं चाहूंगा कि ऐसा न हो, पर मैंने पिछले काफी समय से किसी कप्तान को इतना कमज़ोर प्रदर्शन करते हुए नहीं देखा है। पीटरसन ने लिखा, ''ओह नो...इयोन मॉर्गन डरे हुए नजर आ रहे हैं, ये डर का संकेत है।''इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, ''जब स्टार्क इंग्लिश कप्तान को पहली गेंद कर रहे थे तो वो स्कवेयर लेग की तरफ बढ़ रहे थे। लेकिन ये देखकर मुझे कप्तान की कमजोरी नजर आ रही है।'' प्रेस कांफ्रेंस में रिपोर्ट्स ने मोर्गन से पीटरसन के ट्वीट के बारे में सवाल पूछा तो मॉर्गन ने बड़े ही अजीब तरीके से इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, ''सच में, बहुत बढ़िया।''

बता दें कि आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 64 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। आस्ट्रेलिया की यह 7 मैचों में छठी जीत रही, इसी के साथ कंगारूओं ने 12 अंको के साथ सेमीफाइन की टिकट कटवाई। वहीं मेजबान इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके 7 मैचों में 3 हार के साथ 8 अंक हैं। इंग्लैंड को बचे अपने आखिरी 2 मैच हर हाल में जीतने होंगे। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड टीम 221 रनों पर ढेर हो गई। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 45 रन देकर 5 विकेट निकाले। इसके पहले आरोन फिंच के शतक की बदाैलत ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर मेजबान इंग्लैंड के सामने 286 रनों का लक्ष्य रखा था।

Story first published: Wednesday, June 26, 2019, 16:00 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+