नई दिल्ली। माैजूदा सयम पूरी दुनिया कोरोना वायरस के लड़ रही है। इस महामारी की रोकथाम के लिए हर देश पूरे प्रयास कर रहा है लेकिन लोगों की थोड़ी सी लापरवाही कईयों को मुश्किल में डाल रही है। ज्यादातर देशों में लाॅकडाउन किया गया ताकि लोग घरों में रहकर सुरक्षित रहें, लेकिन बावजूद इसके कई लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर भी आ रहे हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने अपने ट्विटर पर लंदन का एक वीडियो शेयर किया जिसमें लोगों की भीड़ बस में जमा होती दिखी।
पीटरसन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इन हालात पर चिंता जाहिर की है। सरकार ने लोगों से ढ़ील के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट का कम इस्तेमाल करने को कहा था हालांकि इसके बावजूद लोग सोशल डिस्टेसिंग के नियम को तोड़ते नजर आए। पीटरसन ने वीडियो शेयर किया और लिखा, 'लंदन में अजीब दृश्य। जल्द ही लॉकडाउन फिर से शुरू होगा वो भी बिना ढ़िलाई के। यह जो लोग कर रहे हैं वह पागलपन है।'
Buses in London are packed with passengers this morning, despite the govt asking people to avoid public transport if possible when the #coronavirus lockdown eased.
— SkyNews (@SkyNews) May 13, 2020
Follow live as England gets back to work: https://t.co/HxzgZFnXnJ pic.twitter.com/pjTNBlg8ib
पीटरसन को लगता है कि खाली स्टेडियम में ही सही पर शुरुआत होनी चाहिए। पीटरसन ने ने कहा, ' चाहे दर्शक हों या ना हों, लेकिन अब खिलाड़ियो को खेलना शुरू करना चाहिए। पीटरसन ने कहा कि अगर खेल दोबारा शुरू होते हैं तो इससे लोगों का मनोबल बढ़ेगा। कोरोना वायरस के चलते फैंस और लोगों को इन दिनों अब मनोबल बढ़ाने वाली कोई चीज चाहिए। इस समय उनका मनोबल बहुत निगेटिव है और इस समय वे बहुत हताश हैं. कई लोगों के लिए खेल मनोबल और पोजिटिविटी बढ़ाने वाले होते हैं। नया खेल हमें तब तक बंद दरवाजों में खेलना होगा जब तक हम कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं ढूंढ लेते। खिलाड़ियों को भी इसका सामना करना होगा। ऐसे वक्त में जरूरी है कि खेलों की शुरूआत कर अब इसे ऊपर उठाया जाए।'