For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत की ऐतिहासिक जीत से पीटरसन प्रभावित, साथ ही दी चेतावनी- असली टीम तो अब आ रही है

नई दिल्लीः 19 जनवरी, 2021 को एक ऐतिहासिक घटना हुई, जब टीम इंडिया ने कंगारूओं के "गढ़" गाबा में चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती। ऑस्ट्रेलिया को 32 वर्षों के बाद इस मैदान में पहली बार हार का सामना करना पड़ा और भारत की जीत ने ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं और यादों की बाढ़ को खोल दिया। कुछ भावनात्मक थे, कुछ मजेदार लेकिन पीटरसन की यह विशेष प्रतिक्रिया पूरी तरह से अप्रत्याशित थी।

रोमन लिपि में लिखी हिंदी के जरिए ट्वीट किया

रोमन लिपि में लिखी हिंदी के जरिए ट्वीट किया

पूर्व अंग्रेजी कप्तान केविन पीटरसन ने भारतीयों को बधाई संदेश भेजने के लिए ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने रोमन लिपि में लिखी हिंदी के जरिए ट्वीट किया-

"भारत ये ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाए क्योंकि ये सभी बाधाओं के खिलाफ हासिल हुई है।

लेकिन, असली टीम (इंग्लैंड) तो कुछ हफ्तों बाद आ रही है जिसे आपको हराना होगा अपने घर में।

जीत के बाद रवि शास्त्री की आंखों में आंसू, टीम पर बताई विराट कोहली की छाप

5 फरवरी से शुरू हो रहा है इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच-

5 फरवरी से शुरू हो रहा है इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच-

यहां पीटरसन के संदेश में "हल्का खतरा" इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अगली टेस्ट श्रृंखला के बारे में है। यह श्रृंखला फरवरी में 5 फरवरी, 2021 को चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में पहले टेस्ट की शुरुआत के साथ शुरू होगी। टीम का चयन पहले दो मैचों के लिए हो भी चुका है।

लेकिन पीटरसन द्वारा मजाक में ही सही पर किसी खतरे का भारतीयों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने की संभावना है। कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने दिसंबर 2020 में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इसी तरह के ट्वीट्स जारी किए थे। अत्यधिक स्लेजिंग, नस्लवाद, मैदान पर हमले, क्रूर शब्द और गालियां और कई घायल खिलाड़ियों के बावजूद, भारत अभी भी जीतने में कामयाब रहा। भारत ने टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली।

ये है शुरुआती दो टेस्टों के लिए भारतीय टीम-

ये है शुरुआती दो टेस्टों के लिए भारतीय टीम-

इसी बीच भारत ने घर में इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला के पहले दो टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की है। चयनकर्ताओं ने 18 सदस्यीय टीम को चुना है जबकि चार खिलाड़ी स्टैंड पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए भारत टीम:

विराट कोहली (सी), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, पुजारा, रहाणे, पंत, साहा, पांड्या, केएल राहुल, बुमराह, ईशांत, सिराज, ठाकुर, अश्विन, कुलदीप, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल।

Story first published: Wednesday, January 20, 2021, 8:51 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+