Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड की ओर से नहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेल सकते हैं केविन पीटर्सन

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज केविन पीटर्सन की इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड लंबे समय से ठनी हैं। लेकिन बोर्ड से तनातनी के बीच पीटर्सन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से वापसी की पात कही है। लेकिन पीटर्सन ने इस बार इंग्लैंड के लिए नहीं दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए खेलने की बात कही है। पीटर्सन का जन्म दक्षिण अफ्रीका में ही हुआ है, ऐसे में वह दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए खेल सकते हैं।

जानें कौन हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

पीटर्सन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलने बेशक एक विकल्प है मेरे पास। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेटिंग वजहों के चलते उनपर 2013-14 के एशेस में पाबंदी लगा दी थी। जिसके बदा 2018 में खेलने के लिए वह एक बार फिर से उपलब्ध होंगे और उनपर पर से पाबंदी हट जाएगी।

आईपीएल मैचों की कमेंट्री चढ़ी सिद्धू की कहावतों और मुहावरों भेंट

केविन पीटर्सन 2018 में 37 साल के हो जायेंगे ऐसे में जिस तरह से उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टीम की ओर से खेलने की बात कही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अभी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहते हैं। आईपीएल मैच खेलने के लिए भारत आये पीटर्सन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह विचार हमेशा से मेरे दिमाग में है। मौजूदा समय में पीटर्सन ने धोनी की राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम की ओर से खेल रहे हैं।

आपको बता दें कि 2012 में पीटर्सन ने टीम के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के बारे में ग्रैम स्मिथ को गाली-गलौज वाला मैसेज किया था। जिसके बाद उन्हें फाइनल मैच से पहले टीम से बाहर कर दिया गया था। पीटर्सन ने 2004 में अपने देश को इंग्लैंड की ओर से क्रिकेट खेलने के लिए छोड़ा था। उन्होंने 104 टेस्ट मैच में 23 शतक लगाये हैं और 47.28 के औसत से 8181 रन बनाये हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+