For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऋषभ पंत को लेकर केविन पीटरसन का सुझाव, बताया- कैसे छूटेगा खराब फॉर्म से पीछा

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज का आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने खराब फॉर्म से जूझ रहे और पिछले कुछ मैचों में वापसी की राह पर अग्रसर भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को लेकर बड़ी बात कही है। केविन पीटरसन ने ऋषभ पंत की फॉर्म में वापसी को लेकर अपनी सलाह दी है और बताया है कि आखिरकार किस तरह से वह अपनी फॉर्म को वापस पा सकते हैं। इंग्लैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज का मानना है कि ऋषभ पंत को अभी मेच्योर होने में कुछ वक्त लगेगा।

और पढ़ें: रिकी पॉन्टिंग ने ट्विटर पर किया डेब्यू, फैंस ने पूछा- क्या स्प्रिंग वाले बैट से खेला था विश्व कप

केविन पीटरसन ने कहा कि पंत अभी अपनी पूरी क्षमता से नहीं खेल पा रहे हैं। उन्हें अभी उस स्तर पर पहुंचने में समय लगेगा। हालांकि उनके पास अभी काफी समय है।

पंत को लंबा सफर तय करना है

पंत को लंबा सफर तय करना है

एक निजी टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान पीटरसन ने कहा,' ऋषभ पंत अभी युवा हैं और उनके अंदर ऊर्जा और उत्साह का भंडार है। वह अभी 22 साल के हैं और आईपीएल के साथ भारत के लिये भी मैच खेल चुके हैं। यह कई खिलाड़ियों के लिये सपने जैसा होता है। तो ऐसे में उनकी आलोचना भी होगी ही।'

पीटरसन ने कहा, ‘अगर आप उनकी गलतियों को देखें तो अभी उन्हें बहुत लंबा सफर तय करना है। टीम में एमएस धोनी की अनुपस्थिति में विराट कोहली और पूरी टीम उनके साथ खड़ी है। उनके पास काफी समय है और मुझे यकीन है कि वह आने वाले समय में भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर बनेंगे। उन्हें मेच्योर होने के लिये थोड़ा वक्त देने की जरूरत है।'

आखिर क्यों होती है पंत की आलोचना

आखिर क्यों होती है पंत की आलोचना

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से ऋषभ पंत खराब बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के अलावा डीआरएस फैसलों में नाकामी को लेकर आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। इस पर पीटरसन का मानना है कि पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने पंत की आलोचना इसलिए की है क्योंकि वे चाहते हैं कि वह गलतियों से सबक लें।

उन्होंने कहा, ‘मैने आईपीएल में ऋषभ पंत को काफी करीब से देखा है और वह हर बार लगभग एक सी ही गलतियां करते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो क्रिकेट विशेषज्ञ आलोचना करेंगे ही क्योंकि आपको गलतियों से सीखना चाहिए।'

ऋषभ पंत में है मेच्योरिटी की कमी

ऋषभ पंत में है मेच्योरिटी की कमी

वहीं पंत की मेच्योरिटी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने की कि उसे देखकर कभी नहीं लगा कि वह 21 साल का युवा खिलाड़ी है। मुझे हमेशा वो 24 या 25 साल का बल्लेबाज लगा। इस उम्र तक आप मेच्योर हो जाते हैं और 27 से 30 की उम्र में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलते हैं।

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि पंत को इतना अलग-थलग नहीं करना चाहिए कि मैदान पर उतरते ही वह नर्वस होने लगें।

Story first published: Wednesday, December 11, 2019, 17:17 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+