
मलिंगा को आईपीएल का महानतम बॉलर चुना गया-
माना जा रहा है कि अन्य पुरस्कारों के बारे में कुछ बहसें हुई थी, लेकिन ऐसा लगता है कि मलिंगा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की श्रेणी में सबकी पसंद थे। वह कैश-रिच लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 170 खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 122 मैचों में 19.79 की औसत और सिर्फ 7 से अधिक की शानदार इकॉनमी के साथ विकेट हैं।
शोएब अख्तर ने कहा- अगर अकरम ने मुझसे ये बात कही होती, तो मैं उनको मार डालता

केविन पीटरसन भी इस जूरी के पार्ट थे-
केविन पीटरसन भी इस जूरी के पार्ट थे जिन्होंने लसिथ मलिंगा को विजेता के तौर पर चुना था और उन्होंने मलिंगा की इस बात के लिए तारीफ भी की कि यह बॉलर किस तरह से सालों से इतनी बेहतर गेंदबाजी लीग में करता आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह विंडीज के गेंदबाज सुनील नरेन के साथ भी जाते लेकिन मलिंगा का पक्ष इसलिए भी मजबूत था क्योंकि वह अधिकतर ऐसी सतहों पर गेंदबाजी करते हुए कामयाब हुए जहां पर अधिक मदद मौजूद नहीं थी।

'सुनील नरेन और मलिंगा दो ही नाम दिमाग में थे'
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने यह भी कहा कि नरेन का एक्शन पहले भी सवालों के घेरे में आ चुका है जबकि लसिथ मलिंगा के यॉर्कर के असाधारण उपयोग की बात हर बार की जा चुकी है।
"मैं लसिथ के साथ जा रहा हूँ आप उन नंबरों को देखते हैं जो उसने बनाए है और जिस तरह से उसने लगातार उस यॉर्कर का इस्तेमाल किया है, जिससे हर कोई उसके बारे में बात करता है। मलिंगा मेरा लड़का है।

मलिंगा के पक्ष में ये बातें गई-
उन्होंने कहा, 'मैं नरेन के साथ जाऊंगा, लेकिन उन्होंने मददगार विकेटों पर गेंदबाजी की जिससे मदद मिली। इस संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए भी उनसे कुछ मौकों पर पूछताछ की गई है, इसलिए मुझे यह कहते हिचक नहीं कि मैं मलिंगा के साथ जा रहा हूं, "केविन पीटरसन ने स्टार स्पोर्ट्स शो क्रिकेट कनेक्टेड में बात करते हुए कहा।
उनके अलावा, डीन जोन्स, मैथ्यू हेडन, आकाश चोपड़ा, ग्रीम स्मिथ, साइमन डॉल, इयान बिशप और टॉम मूडी जैसे लोगों ने लसिथ मलिंगा के लिए सबसे महान आईपीएल गेंदबाजी पुरस्कार के पक्ष में मतदान किया।


Click it and Unblock the Notifications
