For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टाॅस से पहले ही पीटरसन ने इंग्लैंड को बना दिया विश्व कप '2019 का चैंपियन'

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 का चैंपियन काैन होगा, इसका फैसला आज यानि की 14 जुलाई को हो जाएगा। इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच लाॅर्ड्स में खिताबी जंग जारी है जहां न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दोनों टीमों ने विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया है और पहली बार खिताब पाने की होड़ में लगी हुई हैं। लेकिन इन दोनों टीमों के बीच जब टाॅस भी नहीं हुआ था तभी पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने पहले ही इंग्लैंड टीम को '2019 का चैंपियन' का चैंपियन बना दिया।

पीटरसन ने मैच से पहले ही ट्वीट करते हुए कहा कि वो इंग्लैंड के लिए आसान जीत सोच रहे हैं। पीटरसन पहले भी कई बार कह चुके हैं कि इस बार खिताब उनकी टीम जीतने वाली है। यहां तक कि उन्होंने फाइनल मैच के एक दिन पहले भी इंस्टाग्राम पर पूरी टीम की तस्वीर ट्राॅफी के साथ शेयर की थी। हालांकि उन्होंने फोटोशाॅप करते हुए यह तस्वीर सांझा की थी।

इस पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर की हर बात सच हो रही है। जब भारत लीग चरण में नाबाद रन पर था, तब पीटरसन ने ट्वीट किया था कि भारत को हराने वाली टीम विश्व कप जीतेगी। इंग्लैंड ने लीग चरण में भारत को हराकर टूर्नामेंट में पहली हार दी थी। इसके बाद भारत को मैनचेस्टर में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 18 रन से हार के बाद विश्व कप 2019 से बाहर कर दिया गया था। 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 221 रन पर आउट हो गया था।

दोनों ही टीमों ने आजतक कोई भी आईसीसी विश्व कप खिताब नहीं जीता है। इंग्लैंड की टीम आईसीसी वर्ल्ड टी20 जीत चुका है, जबकि न्यूजीलैंड एक बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है। 27 साल के बाद ये पहला मौका होगा जब दुनिया को नया वर्ल्ड चैंपियन मिलेगा। 1996 विश्व कप में श्रीलंका ने विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया और भारत ने ही विश्व कप खिताब जीते हैं। दोनों टीमें पहले भी वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं।

Story first published: Sunday, July 14, 2019, 16:50 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+