Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिंग विवाद : 39वें और 40वें ओवर थे 'फिक्स'!

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' ने इस संबंध में आईसीसी को एक रिपोर्ट सौंपी थी। पत्र के मुताबिक दुबई में बैठे एक व्यक्ति और दिल्ली स्थित भारतीय सटोरियों के बीच हुए संवाद के आधार पर इन दो ओवरों को लेकर संदेह है।

पत्र के मुताबिक पहले से ही स्पॉट फिक्सिंग की एक अन्य घटना से जूझ रही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उसके द्वारा मुहैया सबूतों के आधार पर इन्हीं दो ओवरों को लेकर जांच कराने का फैसला किया है।

इन दो ओवरों के दौरान पाकिस्तान ने अपने दो विकेट गंवाए और रन भी काफी कम बनाए। आईसीसी को संदेह है कि ऐसे वक्त में जबकि बल्लेबाजों को संभलकर खेलना चाहिए था, उनका पेवेलियन लौटना स्पॉट फिक्सिंग का नतीजा हो सकता है।

पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने इस घटना को लेकर कहा है कि अगर कोई स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया जाता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

अफरीदी ने हालांकि यह भी कहा कि यह मैच के दौरान एक घटना मात्र हो सकती है और इसे स्पॉट फिक्सिंग करार देने के लिए ठोस सबूत सामने रखने होंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एजाज बट्ट ने वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें सही घटना की जानकारी नहीं है और इस संबंध में पूरी जानकारी मिलने के बाद ही वह कुछ कहेंगे।

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि बट्ट शुक्रवार को लॉर्ड्स टेस्ट से जुड़ी मैच फिक्सिंग की घटना को लेकर आईसीसी प्रमुख शरद पवार से मिले थे। बट्ट की पवार से मुलाकात के 10 घंटे बाद ही यह घटना घटी है।

पीसीबी के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वह अब तक अपने खिलाड़ियों का बचाव करती आई है लेकिन नए मामले में अगर स्पॉट फिक्सिंग के पक्के सबूत सामने आ गए तब पाकिस्तानी क्रिकेट को एक नए मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+