केविन पीटरसन ने चुना क्रिकेट इतिहास का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कप्तान

Kevin Pietersen says MS Dhoni is arguably the greatest captain ever | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके ऊपर सवाल उठाना बहुत मुश्किल है। धोनी दुनिया के इकलाैते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों खिताब हासिल किए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20, 2011 में वनडे प्रारूप का विश्व कप जबकि 2013 में चैंपियंस ट्राॅफी जीती थी।

पीटरसन ने धोनी की कप्तानी को लेकर स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा की। उन्होंने धोनी को क्रिकेट इतिहास का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना। उन्होंने इस दाैरान बताया कि धोनी की महानता पर सवाल उठाना मुमकिन नहीं है। पीटरसन ने कहा, ''अपेक्षाओं के इतने भारी बोझ के बीच उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन पर सवाल उठाना काफी मुश्किल है। उनसे इतनी अपेक्षाएं रही हैं और उनके बीच जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है।''

आईपीएल की बात करें तो उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011 और 2018 में खिताबी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में चार खिताब जीते हैं, लेकिन इस फ्रेंचाइजी टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स से दो ज्यादा सीजन भी खेले हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स को 2015 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में दो साल का बैन झेलना पड़ा था, जिसके चलते धोनी 2016 और 2017 में पुणे राइजिंग सुपरजायंट्स टीम के लिए खेले थे। इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिग में नंबर एक टीम बनने में भी कामयाब रही।

Story first published: Saturday, April 18, 2020, 16:48 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+