
'3 हफ्ते, 3 जगह, कोई दर्शक नहीं'
"मेरा मानना है कि यह क्रिकेट सीजन की शुरुआत है। मुझे लगता है कि दुनिया भर में हर एक खिलाड़ी आईपीएल खेलने के लिए बेताब है।
"एक तरीका ये हो सकता है आप शायद तीन स्थानों का उपयोग करें हैं जो प्रशंसकों के लिए पूरी तरह से बंद हो और खिलाड़ी ही केवल आ-जा सकें। आप 3 सप्ताह में टूर्नामेंट खेल सकते हैं या 4 सप्ताह में। तो, यह 3 स्थानों में हो जिसे हम जानते हैं सुरक्षित हैं," इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि प्रशंसकों के बिना टूर्नामेंट की मेजबानी सबसे संभव विकल्प है।
"मुझे नहीं लगता कि प्रशंसकों को इस स्थिति में जोखिम में डालने की जरूरत है। मुझे लगता है कि प्रशंसकों को यह समझने की आवश्यकता है।"

संजय मांजरेकर ने बताया अर्थव्यवस्था के लिए अहम
इस बीच, कमेंटेटर और भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में आईपीएल 2020 की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा, 'जिस पल हमें सभी अधिकारियों से मंजूरी मिल जाती है, आईपीएल होना चाहिए, केवल इसलिए क्योंकि यह अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा क्योंकि जब आप आईपीएल के बारे में बात करते हैं तो यह सिर्फ मुंबई इंडियंस या धोनी या विराट कोहली के बारे में नहीं है, वहां बहुत सारे लोग हैं जो आईपीएल के माध्यम से अपनी आजीविका बना रहे हैं। "
वसीम अकरम ने इस देश को बताया 'क्रिकेट का ब्राजील', कहा- यहां सबसे ज्यादा टैलेंट

फिलहाल ये है मौजूदा स्थिति-
बता दें कि फिलहाल आईपीएल को लेकर कोई भी पुख्ता नतीजा नहीं निकला है। इसकी डेट फिलहाल 15 अप्रैल तक बढ़ाई गई है लेकिन इस तारीख पर भी यह प्रतियोगिता शुरू होने के कोई आसान नहीं है क्योंकि फिलहाल कोरोनावायरस का प्रसार तेजी से फैल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल आगे बढ़ाया जाएगा और यह रद्द भी हो सकता है।
इसको रद्द करना बीसीसीआई के लिए एक मुश्किल फैसला होगा क्योंकि यह राजस्व उगाही का बड़ा माध्यम है और फिलहाल क्रिकेट की सभी तरह की गतिविधियों पर अंकुश लग चुका है। जानकारी ये भी है कि बीसीसीआई साल के अंत में भी यह प्रतियोगिता कराने के लिए तैयार है बशर्ते की आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप स्थगित हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications
