For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना वायरस पर केविन पीटरसन ने हिंदी में किया ट्वीट, कही ये बातें

नई दिल्ली। माैजूदा समय दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर फैलता हुआ दिख रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस अपने पैर बढ़े स्तर पर पसारता जा रहा है। अभी तक 195 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तो 4 की जान जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार देशवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी। बड़ी हस्तियां लोगों से घर से बाहर ना निकलने की अपील कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी हिंदी में ट्वीट करते हुए भारत को संदेश दिया।

पीटरसन ने ट्वीट में यह भी बताया है कि उन्होंने किस क्रिकेटर से हिंदी सीखी है। पीटरसन ने ट्वीट में लिखा, 'नमस्ते इंडिया, हम सब कोरोना वायरस को हराने में एक साथ हैं, हम सब अपनी-अपनी सरकार की बात का निर्देश करें और घर में कुछ दिन के लिए रहें, यह समय है होशियार रहने का। आप सभी को ढेर सारा प्यार। मेरे हिंदी टीचर श्रीवत्स गोस्वामी हैं।' पीटरसन के इस ट्वीट पर श्रीवत्स गोस्वामी ने जवाब भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'आप तेजी से सीखने वाले हैं, अगली बार आप हिंदी बोलते हुए अपना वीडियो भी बनाएं।'

कोरोना वायरस महामारी से दुनियाभर में हड़कंप सा मचा हुआ है। इसके चक्कर में कई स्पोर्ट्स इवेंट्स या तो रद्द हुए हैं या फिर स्थगित हुए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया जा चुका है। इसके अलावा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज भी बीच में ही स्थगित की गई। इसके अलावा इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा भी बीच में ही स्थगित हो गया। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज स्थगित हो गई। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को भी प्लेऑफ मैचों से पहले स्थगित करना पड़ा। दुनियाभर में 2.4 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Story first published: Friday, March 20, 2020, 16:13 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+