For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपने ही जाल में फंसे केविन पीटरसन, वसीम जाफर ने यूं की बोलती बंद

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 317 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दी है। भारत की जीत पर जहां कई दिग्गज तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं इंग्लैंड के कई पूर्व खिलाड़ी पिच पर सवालिया निशान उठा रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की पहली जीत के बाद केविन पीटरसन ट्विटर पर बहुत सक्रिय थे, लेकिन अब दूसरे टेस्ट को लेकर एक ट्वीट के जरिए वह खुद ही अपने जाल में फंस गए।

दरअसल, पीटरसन ने भारतीय टीम द्वारा दूसरा टेस्ट जीतने के बाद ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। लेकिन साथ ही, उन्होंने इंग्लैंड की 'बी' टीम की पिटाई के लिए भारत की आलोचना की। पीटरसन ने ट्वीट किया कि भारत टेस्ट जीत सकता है क्योंकि इंग्लैंड ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया। हालांकि, केविन पीटरसन का यह ट्वीट कई फैंस को पसंद नहीं आया। उन्होंने पीटरसन को ट्रोल करके अपनी नाराजगी जाहिर की। न केवल प्रशंसकों, बल्कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी पीटरसन को जवाब दिया।

पीटरसन के ट्वीट का जवाब देते हुए, जाफर ने कहा, "दोस्तों, पीटरसन को ट्रोल मत करो। वह मस्ती करने की कोशिश कर रहा है। मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में एक मजबूत टीम है। " जाफर के इस ट्वीट को फैंस से काफी लाइक्स मिल रहे हैं। दरअसल इंग्लैंड क्रिकेट टीम में कई ऐसे क्रिकेटर्स शामिल हैं, जो मूल रूप से दूसरे देश के रहने वाले हैं। ऐसे में वसीम जाफर के जवाब ने पीटरसन की बोलती बंद कर दी। बता दें कि अब सीरीज में दो मैच बचे हैं, दोनों अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे। तीसरा मैच गुलाबी गेंद से स्पॉटलाइट में खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, February 17, 2021, 9:25 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+