भारत में कोरोना की दूसरी लहर से चिंतित केविन पीटरसन, हिंदी में ट्वीट कर कहा, यह समय बीत जाएगा
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच आईपीएल 2021 को बीच में ही अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड करना पड़ा। आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद तमाम विदेशी खिलाड़ी अपने घर लौट चुके हैं। लेकिन आईपीएल खत्म होने के बाद भी कई ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्हें भारत की चिंता सता रही है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी इंग्लैंड पहुंचने के बाद भारत में कोरोना की दूसरी लहर के हालात पर चिंता जाहिर की है और हिंदी में ट्वीट करके कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है।
केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट करके लिखा, मैंने भारत छोड़ दिया हो सकता है, लेकिन मैं अभी भी ऐसे देश के बारे में सोच रहा हूँ जिसने मुझे बहुत प्यार और स्नेह दिया है। कृपया लोग सुरक्षित रहें। यह समय बीत जाएगा लेकिन आपको सावधान रहना होगा। केविन पीटरसन का यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले 4 मई को जब आईपीएल को सस्पेंड किया गया था तो उस वक्त भी केविन पीटरसन ने ट्वीट करके कोरोना संकट से लड़ रहे लोगों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की थी।
केविन पीटरसन ने इससे पहले के ट्वीट में कहा था,भारत, वो देश जिसे मैं इतन प्यार करता हूं उसे ऐसे हालात में देखकर तकलीफ हो रही है। आप इससे जल्द उबरेंगे, आप इस संकट से और भी मजबूती के साथ वापसी करेंगे। संकट के इस दौर में भी आपकी दयालुता, प्यार, स्नेह को कोई भी कोई भुला नहीं सकता है। बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में सिर्फ 29 मैच हो सके थे, जिसके बाद अलग-अलग टीम में खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद आईपीएल को बीच में ही सस्पेड कर दिया गया। माना जा रहा है कि बाकी के मैच यूएई या फिर यूके में कराए जा सकते हैं। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि आईपीएल के इस सीजन के बाकी के मैच भारत में नहीं कराए जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
