For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस भारतीय बल्लेबाज के मुरीद हुए केविन पीटर्सन, IPL को बताया दुनिया की बेस्ट एकेडमी

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटर्सन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए हैं। केविन ने कहा कि जिस तरह से संजू अपने शॉट्स खेलते हैं और शॉट को खेलने में उनकी जो जबरदस्त टाइमिंग है वह उन्हें बहुत पसंद है। आईपीएल के इस सीजन में पहला शतक लगाने वाले संजू सैमसन की तारीफ करते हुए संजू एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, लेकिन बावजूद इसके राजस्थान की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

 संजू सैमसन बेहतरीन

संजू सैमसन बेहतरीन

संजू सैमसन की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए केविन ने कहा कि संजू सैमसन जिस तरह से हर साल बल्लेबाजी करते हैं वह उन्हें बहुत ही पसंद है। जिस तरह से वह अपने शॉट्स खेलते हैं मैं उसका मुरीद हूं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका शतक बेहतरीन था, लेकिन वह बहुत ही दुर्भाग्यशाली रहे कि उनकी टीम मैच में जीत दर्ज नहीं कर सकी। हालांकि पीटर्सन ने इस बात पर भी जोर दिया है कि संजू को लगातार अच्छी पारी खेलनी होगी, जोकि आईपीएल के मध्य में वो नहीं कर पाते हैं।

 लगातार अच्छा करना होगा

लगातार अच्छा करना होगा

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा यह मैराथन है, छोटी रेस नहीं है, हम नहीं चाहते हैं यह पारी उनकी एकमात्र पारी हो। संजू सैमसन की जिम्मेदारी आने वाले खेलने बढ़ेगी, लेकिन वह रॉयल्स के कप्तान हैं, इसके अलावा उन्हें बेन स्टोक्स की कमी को भी पूरा करना है। बतौर कप्तान आप दूसरों के बारे में सोचते हैं इसके अलावा आप खुद के बारे में भी सोचते हैं। इसके दो मायने होते हैं, एक तो यह कि आप अपनी आधारभूत चीज को खो देते हैं, लेकिन इसके अलावा यह आपको इस बात की भी आजादी देता है कि आप सिर्फ अपने खेल के बारे में ना सोचे।

 आईपीएल से बड़ी एकेडमी कोई नहीं

आईपीएल से बड़ी एकेडमी कोई नहीं

केविन पीटर्सन ने कहा कि जब आप अपनी बल्लेबाजी के बारे में बहुत नहीं सोचते हैं तो आप संजू सैसमन की तरह आजाद रखते हैं और मैदान में पहुंचकर अपने शॉट खेलते हैं। इसके साथ ही मैं फिर से याद दिलाना चाहूंगा कि दुनिया में आईपीएल से बड़ी कोई एकेडमी नहीं होती है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि क्या संजू सैमसन एक बार फिर से बड़ी पारी खेलकर आरसीबी के खइलाफ मैच में टीम की वापसी करा सकते हैं।

Story first published: Thursday, April 22, 2021, 20:11 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+