Pro Kabaddi League 2019 : यू मुंबा और पुनेरी पलटन के बीच हुआ मैच ड्रा पर समाप्त
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी 2019 का 75वां मुकाबला यू मुंबा और पुनेरी पलटन के बीच हुआ जो 33-33 अंकों के साथ बराबरी पर छूटा।। इसके साथ ही पुनेरी पलटन अंक तालिका में 11वें से 10वें स्थान पर आ गई है। वहीं यू-मुंबा छठे स्थान पर बनी हुई है। यू मुंबा की टीम ने अंतिम पांच मिनट में छह अंक से पिछड़ने के बाद अभिषेक सिंह की बदौलत शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को ड्रा कराया। अभिषेक ने 11 अंक जुटाए। पुनेरी के लिए मंजीत ने कुल मिलाकर 10 प्वॉइंट लिए।
मुंबा ने पहले हाफ की शुरुआत शानदार तरीके से की और रेड और डिफेंस दोनों में प्वाइंट लिए। पहले हाफ के 10 मिनट के अंदर ही यू-मुंबा ने पुनेरी पलटन को ऑल आउट कर दिया और 6 प्वॉइंट की बढ़त बना ली। पुनेरी पलटन के स्टार रेडर नितिन तोमर पहले 9 मिनट तक एक भी प्वॉइंट नहीं ले पाए। हाफ टाइम तक स्कोर 16-12 से यू-मुंबा के पक्ष में रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में यू-मुंबा के 3 डिफेंडर टैकल करने के चक्कर में बिना रेडर को टच किए लॉबी में चले गए और पुनेरी पलटन ने वापसी कर ली। यहां पर स्कोर 18-16 हो गया और मुंबा की बढ़त सिर्फ 2 प्वॉइंट की रह गई।
दूसरे हाफ के महज 5 मिनट के अंदर ही पुनेरी पलटन ने मुंबा को ऑल आउट कर स्कोर बराबर कर लिया। 31वें मिनट में मनजीत ने सुपर रेड कर अपनी टीम को 1 प्वॉइंट की बढ़त दिला दी। 34वें मिनट में एक बार फिर पुनेरी पलटन ने यू-मुंबा को ऑल आउट कर दिया और 6 प्वॉइंट की बढ़त बना ली। यहां से यू-मुंबा की हार तय लग रही थी लेकिन आखिरी कुछ मिनटों में टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच को टाई करा लिया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
यू मुंबा:
रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, अथुल एमएस, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।
पुनेरी पलटन:
रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
