For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खलील ने उठाया राज से पर्दा- इस वजह से चल गया इंटरनेशल क्रिकेट में उनका 'सिक्का'

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी20 में खलील अहमद ने शानदार प्रदर्शन किया और विंडीज की पारी को कम रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई । अपनी सफलता पर इस युवा तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें जिम्मेदारियां पसंद है और दबाव में उनके प्रदर्शन पर आंच नहीं आती। खलील ने शाई होप और शिमरोन हेटमेयर के रूप में दो शुरुआती सफलता दिलाकर भारत की मैच में शुरू से पकड़ बनवाए रखी।

20 वर्षीय खलील ने कहा ,'मुझ पर ज्यादा जिम्मेदारी थी, क्योंकि मैं नई गेंद से गेंदबाजी कर रहा था। मुझे जिम्मेदारियां पसंद हैं। जब मैं छोटा था, तब हमेशा भारत के लिए खेलने का सपना देखता था। अब मेरा सपना पूरा हो गया है, अगर मैं दबाव लूंगा, तो अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सकूंगा।'

आईपीएल को सफलता का श्रेय:
खलील ने अपने उम्दा प्रदर्शन और सफलता का श्रेय आईपीएल में अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के अनुभव को दिया। खलील का मानना है कि 'आईपीएल में खेलने से काफी अनुभव मिलता है। आपको अपने खेल में ज्यादा बदलाव नहीं करने होते।'
उन्होंने कहा ,'मेरा लक्ष्य भारत के लिए अच्छा खेलना है और अपने खेल के आनंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करना है।

Story first published: Wednesday, November 7, 2018, 15:32 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+