Ranji Trophy: जब मैदान पर मैच देखने पहुंंचा सांप, जानें फिर क्या हुआ, देखें वीडियो
नई दिल्ली। भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में सोमवार को बड़ा अजीब मामला देखने को मिला। इस मैच में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि एक सांप भी मैदान पर मैच के दौरान अपनी हाजिरी लगाता नजर आया। हालांकि सांप के चलते किसी भी खिलाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन मैच शुरु होने में देरी का सामना करना पड़ा। विजयवाड़ा के गोकाराजू लियाला गांगाराजू एसीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में विदर्भ और आंध्र प्रदेश की टीमें मैदान पर भिड़ने को तैयार थी, तभी मैदान पर एक सांप निकल आया।
और पढ़ें: Tokyo Olympic और फुटबॉल विश्व कप से बाहर हुआ रूस, वाडा ने लगाया 4 साल का बैन
बीसीसीआई ने अपने घेरलू क्रिकेट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस घटना का वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें सांप को मैदान से बाहर जाते हुए और ग्राउंड स्टाफ को उसके भगाते हुए देखा जा सकता है।
|
ग्राउंड स्टाफ ने कुछ ऐसे भगाया सांप
बीसीसीआई ने अपने डोमेस्टिक ट्विटर हैंडल से इस घटना का वीडियो शेयर किया है जिसमें ग्राउंड स्टाफ सांप को मैदान से बाहर भगाते हुए नजर आ रहे हैं।

मैच शुरु होते ही मैदान पर निकला सांप
गौरतलब है कि मौजूदा विजेता टीम विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने सुबह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद खिलाड़ी नियमित समय पर खेल शुरु करने के लिये उतरे तभी खिलाड़ियों को सांप दिखाई दिया, जिसके बाद मैच को रोक दिया गया और इसे शुरु होने में थोड़ा वक्त लग गया।

विदर्भ के सामने पस्त हुई आंध्र, 211 पर हुई ऑल आउट
विदर्भ की टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए आंध्र की टीम को 211 रन पर ऑल आउट कर दिया है और जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी विकेट के नुकसान के 26 रन बना लिये हैं। आंध्र की ओर से हनुमा विहारी ने सबसे ज्यादा 83 रनों की पारी खेली। वहीं विदर्भ के लिये एए सरवटे ने 4 विकेट हासिल किये जबकि गुरबानी के खाते में 3 विकेट आये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
