IND vs BAN : बताैर कप्तान कोहली का बड़ा धमाका, तोड़ा रिकी पोंटिंग का रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में जारी डे-नाइट टेस्ट में बरस चुका है। कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक ठोका, जो 76 गेंदों में आया। इसी के साथ उन्होंने बताैर कप्तान एक बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, कोहली ने जैसी ही अपनी पारी का 32वां रन पूरा किया तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बताैर कप्तान 5 हजार रन पूरे कर लिए। इसी के साथ उन्होंने आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकाॅर्ड तोड़ा दिया है।
दरअसल, कोहली सबसे कम टेस्ट मैचों में बताैर कप्तान 5 हजार रन पूरे करने के मामले में रिकी पोंटिंग से आगे निकल गए हैं। पोंटिंग ने 54 टेस्ट मैच की 97 पारियों में बतौर कप्तान रनों का यह आंकड़ा छुआ था। वहीं 'रन मशीन' कोहली ने महज 53वें मैच में ही बताैर कप्तान टेस्ट करियर के 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं। यही नहीं, कोहली यह कमाल करने वाले केवल भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के भी पहले कप्तान बने हैं।
बता दें कि भारत टेस्ट इतिहास में पहली बार कोई डे-नाइट टेस्ट मैच खेल रहा है, जहां भारत ने पलड़ा भारी कर लिया है। बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो भारतीय गेंदबाजों ने गलत ठहरा दिया। इशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी के कारण बांग्लागेश की पूरी टीम महज 106 रनों पर ही ढेर हो गई। इशांत ने 5 विकेट चटकाए। वहीं उमेश यादव ने 2 जबकि मोहम्मद शमी ने 2 विकेट अपने नाम किए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
