साक्षी के रीयल शादी वाले लहंगे में नजर आयेंगी धोनी की रील बीवी
नई दिल्ली। 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म फिल्म 'एमएस धोनी द : अनटोल्ड स्टोरी' का लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। हर किसी को अपने चहेते कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की लाइफ से जुड़े हर अनकहे राज को जानने की उत्सुकता है।
धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी: साक्षी से पहले माही किसी और से करते थे प्यार!
खबर है कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे ने फिल्म को रीयल लाइफ से जोड़ने में बिल्कुल भी कोर-कसर नहीं छोड़ी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर भी इन दावों को सच साबित करती है। वो तस्वीर है फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी का रोल प्ले कर रहीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी की, जिन्होंने शादी की शूटिंग के लिए साक्षी का शादी वाला लहंगा ही पहना है और इसके लिए उन्होंने साक्षी से वो लहंगा उधारा मांगा था।
A photo posted by KIARA (@kiaraaliaadvani) on
कियारा ने खुद इससे जुड़ी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली है, जो कि इन दिनों काफी वायरल हो गई है। मालूम हो कि कैप्टन धोनी की बॉयोपिक में धोनी का रोल प्ले किया है अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने, इसके अलावा में फिल्म दिशा पटानी और अनुपम खेर मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है, धोनी खुद फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।
एमएस धोनी द : अनटोल्ड स्टोरी: हर गली में धोनी है...सुनकर आप भी नाच उठेंगे
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
