Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार से दुखी हुए जेम्स नीशम, बच्चों को दी क्रिकेट ना खेलने की सलाह

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को चेहरे उस समय मायूस पड़ गए जब उनका आईसीसी विश्व कप 2019 का का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। न्यूजीलैंड लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन यहां उन्हें इंग्लैंड के हाथों किस्मत का साथ ना मिल पाने के कारण कभी ना भूला पाने वाली हार मिली। सुपरओवर टाई हुआ फिर इसके बाद ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर इंग्लैंड को विजयी घोषित कर दिया। इस हार से जेम्स नीशम बेहद दुखी दिखे। उन्होंने मैच के बाद भावुक होकर बच्चों को क्रिकेट ना खेलने की सलाह दी।

नीशम ने पहले इंग्लैंड को बधाई देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि इस फाइनल के आखिरी पलों को आने वाले सालों में याद नहीं करना चाहेंगे।नीशम ने लिखा, 'इससे दुख पहुंचता है। उम्मीद है कि आने वाले दशकों में ऐसा एक-दो दिन हो जब मैं इस आखिरी घंटो को याद न करूं। बधाई इंग्लैंड क्रिकेट, जीत के हकदार।'

इसके बाद नीशम ने अपने समर्थकों का शुक्रिया जताया और कहा, 'हमारे समर्थन के लिए आए सभी समर्थकों का शुक्रिया। हम पूरे समय आपको सुन सकते थे। माफी चाहते हैं कि जो आप चाहते थे वह हम कर नहीं सके।'

इस फाइनल में 50 ओवर के मैच में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने 241 का स्कोर बनाया और मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में भी दोनों ने 15-15 रन बनाए। लेकिन इंग्लैंड को ज्यादा बाउंड्री के आधार पर विजेता घोषित किया गया। उन्होंने अंत में बच्चों को यह खेल न चुनने की सलाह देते हुए कहा, "बच्चों खेल मत चुनना. बेकिंग या कुछ और चुनो और 60 की उम्र में मोटे और खुश होकर दुनिया से जाओ"

नीशम अपनी टीम को सुपर ओवर में जीत नहीं दिला सके थे। वह मार्टिन गुप्टिल के साथ आए। जोफ्रा आर्चर के ओवर की सभी गेंदे नीशम ने खेंली, लेकिन वो जीत दिलाने में नाकाम रहे। आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे, जिसपर नीशम सिर्फ 1 रन बना सके।

Story first published: Monday, July 15, 2019, 17:03 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+