
क्रिस गेल
क्रिस गेल को टी-20 क्रिकेट का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है, खुद गेल भी अपने आपको यूनिवर्सल बॉस कहतेहैं। उन्होंने 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी। गेल ने महज 66 गेंदों पर यह पारी खेली थी। पोलार्ड ने यह पारी पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेली थी और आज भी टी-20 क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे बड़ी पारी है। गेल ने इस पारी में 154 रन चौको और छक्को से बनाए थे। आईपीएल के इतिहास में शायद ही इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ पाए।

ब्रैंडन मैक्कुलम
आईपीएल के पहले सीजन में केकेआर के कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने शतक लगाकर आईपीएल की जबरदस्त शुरुआत की थी। आईपीएल के पहले ही मैच में जिस तरह से मैक्कुलम ने तूफानी पारी खेली उससे लोगों को अंदाजा लग गया था कि यह लीग कितनी विस्फोटक होने वाली है। आरसीबी के खिलाफ मैच में 2008 में मैक्कुलम ने 10 चौके और 13 छक्के लगाए थे।

एबी डिविलियर्स
विस्फोटक बल्लेबाजी की बात हो और एबी डविलियर्स का नाम उस लिस्ट में ना आए ऐसा नहीं हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका के विसफोटक बल्लेबाज आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में डिवविलियर्स ने वानखेड़े के मैदान में 133 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी में डिविलियर्स ने सिर्फ 59 गेंदों का सामना किया और 19 चौके व 4 छक्के लगाए।

ऋषभ पंत
आईपीएल के इतिहास में पंत के नाम भी तूफानी शतक है। उन्होंने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान पंत ने सिरफ 63 गेंदों का सामना किया। पंत ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और 7 छक्के लगाए।

डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर ऐसे बल्लेबाज हैं जो अकेले मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में चार शतक लगाए हैं और दो शतक केकेआर के खिलाफ लगाए हैं। 2017 में वॉर्नर ने 59 गेंदों पर 126 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए थे। यही वजह है कि डेविड वॉर्नर को टी-20 क्रिकेट का विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
