For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

किरोन पोलार्ड ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ, बोले- उसमें नीली जर्सी पहनने की आग है

नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव ने रनों की बाैछार करके देख ली, लेकिन फिर भी भारतीय क्रिकेट के चयनकर्ताओं उनकी ओर ध्यान नहीं दिया। आस्ट्रलिया दाैके के लिए टीम इंडिया का ऐला हुआ, लेकिन सूर्यकुमार का नाम शामिल नहीं रहा। आईपीएल सीजन-13 के 48वें मैच में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराया। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक खेल खेला। मुंबई के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की और टीम इंडिया में उनका सिलेक्शन ना होने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

सूर्यकुमार ने 43 गेंदों में 79 रनों की नॉटआउट पारी खेली। पोलार्ड ने कहा, 'सूर्यकुमार यादव की पारी काफी ज्यादा कीमती थी। हम हमेशा बात करते हैं कि जब हम लक्ष्य का पीछा करते हैं तो टॉप ऑर्डर के शुरुआती तीन या चार में से किसी एक बल्लेबाज को अंत तक खड़ा रहना होता है और मैच जीतना होता है। यही चीज सूर्युकुमार यादव ने करके दिखाई।' आगे बात करते हुए पोलार्ड ने कहा, 'वो अच्छा करना चाहता है और इस मैच में भी उसने अपनी क्लास दिखाई है कि वो कितनी शानदार बल्लेबाजी कर सकता है। उसके अंदर नीली जर्सी को पहनने के लिए वो आग है, लेकिन वो अपनी निरंतरता को लगातार कायम रख रहा है, जो कि बतौर बल्लेबाज वो कर सकता है।'

बता दें कि सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन पिछले कई सालों से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनके नाम को लेकर काफी चर्चा थी और यह माना जा रहा था कि उनको टीम इंडिया की लिमिटेड ओवर की टीम में जगह मिलेगी।

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 12:58 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+