Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कीरोन पोलार्ड ने बताया भारतीय क्रिकेट के 'सुपरस्टार' का नाम

नई दिल्ली: कीरोन पोलार्ड ने हाल ही में वेस्टइंडीज टीम में वापसी की थी। उनको भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की क्रिकेट में चुना गया था। पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की ओर से खेलते हैं और अनेकों भारतीय क्रिकेटर्स उनके अच्छे दोस्त भी हैं। लेकिन पोलार्ड का सबसे पसंदीदा और दमदार भारतीय क्रिकेटर कौन है? इस बात से उन्होंने पर्दा हटाते हुए टीम इंडिया के सुपरस्टार क्रिकेटर का नाम बताया है।

अगर आप सोच रहे हैं कि पोलार्ड ने कोहली को भारतीय क्रिकेट का सुपरस्टार बताया है तो यह गलत है। पोलार्ड ने हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया के सुपरस्टार का तमगा दिया है। आईएएनएस से बात करते हुए पोलार्ड ने कहा है कि हार्दिक अपने आत्मविश्वास का मुजायरा मैदान में जादुई क्षण पैदा करने में करते हैं और जिस तरह से मुश्किल हालातों में हार्दिक ने क्रिकेट पर अपना फोकस बनाए रखा, वो हार्दिक के स्वभाव की जीवटता पर इशारा करता है।

पोलार्ड ने कहा, 'मैंने उसको (हार्दिक) तब से देखा है जबसे उसने मुंबई के लिए खेलना शुरू किया था और मुझे कोई ताज्जुब नहीं हुआ। वह भारतीय क्रिकेट का सुपरस्टार बन गया है। ऐसे क्रिकेटर के बारे में केवल एक संकीर्ण इंसान ही निगेटिव बात कह सकता है।'

पोलार्ड ने हार्दिक के बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'उसने छोटे से समय में काफी कुछ भुगता है, लेकिन वह यहां से केवल बेहतर ही हुआ है। उसने कठिन मेहनत की है। मुझे कोई आश्चर्च नहीं है कि वो आज इस तरह का प्रदर्शन कर रहा है।'

बता दें कि हार्दिक विश्व कप के बाद फिटनेस संबंधी दिक्कत के चलते कैरेबियाई दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन सके थे। उन्होंने अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सिंतबर से धर्मशाला में शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Story first published: Saturday, August 31, 2019, 14:41 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+