For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 क्रिकेट में किरोन पोलार्ड बने 9 हजारी, जानें कितने चाैके-छक्के रहे शामिल

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाते हैं। इस बात को एक बार फिर धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने साबित कर दिखाया है। पोलार्ड टी20 क्रिकेट में 9 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे और विंडीज के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पोलार्ड ने यह उपलब्धि शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जल्मी की तरफ से 21 गेंदों में 37 रन की पारी खेलते हुए हासिल की।

जानें कितने चाैके-छक्के हैं शामिल
पोलार्ड ने 2006 से 2019 तक 458 मैचों की 414 पारियों में 9030 रन बना लिए हैं। इस दाैरान उनका आैसत 30.00 रहा। पोलार्ड ने यहां तक पहुंचने के लिए 585 चाैकों और इतने ही छक्कों का सहारा लिया। उनके नाम 1 शतक और 45 अर्धशतक भी दर्ज हैं। पोलार्ड सर्वाधिक छक्कों के मामले में भी दूसरे स्थान पर काबिज हैं। टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अब तक 371 मैचों में 21 शतकों और 76 अर्धशतकों की मदद से अब तक 12318 रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम हैं, जिन्होंने 370 मैचों में 7 शतक और 55 अर्धशतकों की मदद से 9922 रन बनाए हैं।

बता दें कि पेशाव जल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड के सामने 5 विकेट खोकर 215 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में इस्लामाबाद 9 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 166 रन ही बना सकी। इस तर जल्मी ने 48 रनों से मैच जीतकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। अब पेशावर जल्मी का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ होना है।

Story first published: Saturday, March 16, 2019, 15:36 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+