For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हम सब सबकुछ नहीं हारे, अभी भी 3 वनडे मैच खेलना बाकी हैं : पोलार्ड

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मैच में वापसी कर सीरीज को रोमांचक बना दिया था, लेकिन उसे आखिरी मैच भारत से हार मिल गई। इसी के साथ भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने लगातार विंडीज से तीन मैचों की तीसरी टी20 सीरीज जीती है। विंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने जरूर 39 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, लेकिन वो जीत नहीं दिला सकी। हार के बाद पोलार्ड ने बयान देते हुए कहा कि अभी उनकी टीम ने हार नहीं मानी है। पोलार्ड को उम्मीद है कि प्रदर्शन से उसकी टीम जरूर सबक लेगी।

पोलार्ड ने कहा, '' सफलता एक ऐसी चीज है जो आपको कभी मिलती है तो कभी नहीं। कुछ खामियां हैं जिनपर हम काम रहे हैं। हम सबकुछ नहीं हारे हैं, अभी भी हमारे पास खेलने के लिए 3 एकदिवसीय मैच बाकी हैं। इनके लिए हम सकारात्मक बने रहेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि हम इस मैच से सबक लेना चाहेंगे। दिन के अंत में, हमें पता था कि हम कहां लड़खड़ाए हैं और यह अब हमारे लिए प्रगति पर है। यह मिला जुड़ा प्रदर्शन था, हमने 2016 में एक बड़े लक्ष्य का पीछा किया है। जब आप राहुल और रोहित की शुरुआत अच्छी देखते हैं तो फिर उनका तेज खेलना लाजमी हैं। हां, हम निराश हैं लेकिन हम यहां से आगे बढ़ना चाहते हैं। कई उभरते हुए खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के माध्यम से आ रहे हैं।

बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर विंडीज के सामने 241 रनों का लक्ष्य रख दिया था। कप्ता विराट कोहली ने 29 गेंदों में नाबाद 70 रन ठोक डाले, जिसमें 4 चाैके व 7 छक्के शामिल रहे। वहीं जवाब में विंडीज टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। भारत ने इसी के साथ विंडीज से लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीती। साल 2018 के नवंबर में विंडीज टीम भारत आई थी। तब दोनों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज हुई थी जिसपर भारत ने विंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद 2019 में अगस्त के महीने भारतीय टीम 3 टी20 मैच खेलने के लिए विंडीज गई। विंडीज को उम्मीद थी कि वो भारत में मिली हार का बदला लेगी। लेकिन भारत ने यहां भी विंडीज को उसी के घर मात देते हुए फिर उनका 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था।

Story first published: Thursday, December 12, 2019, 11:58 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+