For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'यह बस बोलना जानते हैं उनकी हालत नहीं समझते', सूर्यकुमार-ईशान की आलोचनाओं पर भड़के कायरन पोलार्ड

नई दिल्ली। यूएई में 17 अक्टूबर से खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के लिये चुनी गई भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। हालांकि विश्वकप के चयन के बाद खेले जा रहे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में इन दोनों ही खिलाड़ियों का फॉर्म कहीं खो सा गया है। इस बीच खेल जगत के कई दिग्गज खराब फॉर्म से गुजर रहे इन खिलाड़ियों की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर मुंबई इंडियंस के उपकप्तान कायरन पोलार्ड ने इन क्रिकेट एक्सपर्टस और उनकी आलोचनात्मक टिप्पणियों को लेकर लताड़ लगाई है। इतना ही नहीं पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस की खराब फॉर्म को लेकर नतीजे निकालने वाले लोगों को भी लताड़ा है।

और पढ़ें: नहीं आया था पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को हार्ट अटैक, खुद किया पूरी बात का खुलासा

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के दौरान मुंबई इंडियंस टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसे लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद मंगलवार को मुंबई की टीम ने अबुधाबी के मैदान पर पंजाब किंग्स के बीच खेले गये मैच में 6 विकेट से जीत हासिल कर जीत की पटरी पर वापसी कर ली है। पोलार्ड का मानना है कि कुछ खिलाड़ियों के खराब फॉर्म में होने की वजह से लोग अपना फैसला सुनाने लगते हैं।

और पढ़ें: RR vs SRH: दुबई में अर्धशतक ठोंक IPL के 3 हजारी बने संजू सैमसन, रैना-रोहित के खास क्लब में हुए शामिल

हमें खिलाड़ियों में ज्यादा विश्वास दिखाने की जरूरत

हमें खिलाड़ियों में ज्यादा विश्वास दिखाने की जरूरत

उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को खेले गये मैच में ईशान किशन को ड्रॉप कर सौरभ तिवारी को खिलाने का फैसला किया जिसके बाद सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म को लेकर चर्चा होने लगी है। पोलार्ड ने मुंबई की इस सफल चेज में अहम भूमिका निभाई और 7 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली। पोलार्ड ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हम खिलाड़ियों में आत्म-विश्वास भर सकें, पिछले कुछ समय में जो खिलाड़ी रन बनाने में नाकाम रहे हैं उनमें काफी काबिलियत है क्योंकि वह पहले भी कई मौकों पर मैच जिताऊ पारियां खेल सकें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए उन्होंने कहा,'यह बस कुछ समय की ही बात है, हमें उनमें विश्वास दिखाने की जरूरत है और उन्होंने यह पहले भी कर के दिखाया है और वो दोबारा यह कर सकते हैं। हमारी कोशिश है कि हम समस्या को ढूंढ कर उसके समाधान को देने की कोशिश करें। तो यही किया जा सकता है क्योंकि उन्होंने यह कारनामा पहले भी करके दिखाया है। यह काफी मुश्किल हो जाता है जब बहुत सारे लोगों की नजर आप पर हो और वो लगातार आपके प्रदर्शन को लेकर बात करते नजर आयें।'

लोग बस बोलना जानते हैं

लोग बस बोलना जानते हैं

पोलार्ड ने आगे कहा कि जब आप खराब फॉर्म से गुजर रहे होते हैं तो लोग आपके बारे में बात करते चले जाते हैं, हालांकि इन्हें बिल्कुल समझ नहीं आता है कि एक क्रिकेटर के तौर पर आप किस चीज से गुजर रहे होते हैं। यह लोग बस बोलना जानते हैं और बोलते चले जाते हैं। तो एक टीम के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम ऐसे खिलाड़ियों को बैक करें और उनमें विश्वास भरने की कोशिश करें। यह सभी खिलाड़ी युवा और टैलेंटेड हैं और कभी भी मैच पलटने का दम रखते हैं।

सौरभ तिवारी के मुरीद हुए पोलार्ड

सौरभ तिवारी के मुरीद हुए पोलार्ड

गौरतलब है कि कायरन पोलार्ड ने इस दौरान सौरभ तिवारी की भी जमकर तारीफ की जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया। सौरभ तिवारी ने 37 गेंदों का सामना किया और 3 चौके 2 छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली, जिन्हें नैथन एलिस ने 16वें ओवर में आउट कर वापस पवेलियन भेजने का काम किया।

पोलार्ड ने आगे बात करते हुए कहा कि दबाव के दौरान तिवारी में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने की भूख बढ़ जाती है और वो पंजाब के खिलाफ मैच में वो हमारी बल्लेबाजी के लिये रीढ़ की हड्डी साबित हुए है। आपको बता दें कि मुंबई की टीम यह मैच जीत कर पांचवे पायदान पर पहुंच गई है।

Story first published: Wednesday, September 29, 2021, 16:36 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+