For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: किरोन पोलार्ड ने लपका IPL 2019 का सबसे 'खतरनाक कैच', सुरेश रैना भी रह गए हैरान

नई दिल्ली। आईपीएल इतिहास में आपने कई ऐसे कैच देखे होंगे जो कभी भूलाए नहीं जा सकते। दुनियाभर में मशहूर इस टूर्नामेंट के हर सीजन में दर्शकों को हैरानी भरे कैच फिल्डरों द्वारा देखने को मिलते हैं। इस सीजन के 15वें मुकाबले में दर्शकों को मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड द्वारा ऐसा कैच देखने को मिला जो IPL 2019 का सबसे खतरनाक कैच साबित हुआ। पोलार्ड ने कैच तो लपका ही, साथ में मैच भी अपनी टीम की ओर मोड़ दिया।

दरअसल, मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार को वानखेड़े में हुआ। मैच का चौथा ओवर चल रहा था और बल्लेबाजी कर रहे थे सुरेश रैना। सन बेहरेनडोर्फ के इस ओवर में रैना ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका जड़ दियाऔर फिर आई ओवर की आखिरी गेंद, जिसे रैना ने प्वाइंट के ऊपर से खेलना चाहा। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण पोलार्ड ने गेंद का पीछा करना जारी रखा और अंत में उछलकर एक हाथ से कैच कर लिया। रैना को यकीन नहीं हुआ कि पोलार्ड ने उनका कैच लपक लिया है क्योंकि गेंद उनके ऊपर से होकर गुजर रही थी जिसे पोलार्ड ने उछलकर लपक लिया।


कैच ने मैच भी बदला
पोलार्ड के इस यादगार कैच ने मैच भी बदल डाला। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में चेन्नई ने 6 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिए। जिम्मेदारी रैना के कंधों पर आई लेकिन पोलार्ड के कैच ने उन्हें पलेविलयन भेज मुंबई का पलड़ा भारी कर दिया। रैना 16 रन ही बना सके। इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने चेन्नई पर दवाब बनाया। चेन्नई 8 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी और मुंबई ने 37 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

Story first published: Thursday, April 4, 2019, 14:49 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+