IPL: मुंबई का चोटिल गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर, कोहली को 'टेंशन' देने के लिए आया यह 'स्पीड स्टार'
नई दिल्ली। मुंबंई इंडियंस को आईपीएल सीजन-12 का सातवां मुकाबला राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ खेलना है। लेकिन इससे पहले मुंबई फैंस के लिए एक बुरी खबर के साथ अच्छी खबर भी सामने आई है। टीम से चोटिल न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने बाहर हो गए हैं। लेकिन अब उनकी जगह मुंबई फ्रेंचाईजी ने जिस गेंदबाज को शामिल किया वो बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली की टेंशन बढ़ा सकता है।
दरअसल, मुंबई ने मिल्ने की जगह विंडीज के 'स्पीड स्टार' गेंदबाज अलजारी जोसेफ को टीम में शामिल किया है। 22 साल के इस युवा गेंदबाज पर टीम प्रबंधन ने पूरा भरोसा जताते हुए टीम के साथ जोड़ा है। जोसेफ ने विंडीज के लिए 9 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच व 16 वनडे खेले हैं, इस दाैरान उनके नाम टेस्ट में 25 तो वनडे में 24 विकेट रहे। खास बात यह है कि 6 फुट 4 इंच का यह तेज गेंदबाज 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गेंद फेंकने का माद्दा रखते हैं।
अंडर-19 विश्व कप में बना हीरो
2016 में हुए अंडर-19 विश्व के फाइनल में जोसेफ हीरो बनकर उभरे थे। उन्होंने फाइनल में भारत खिलाफ विंडीज को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस समय भारतीय टीम के कप्तान इशान किशन थे। फाइनल में जोसेफ ने इशान का भी शिकार किया था। लेकिन अब वह उनके साथ आईपीएल में ड्रेसिंग रूम में एकसाथ नजर आएंगे। जोसेफ ने अंडर-19 विश्व में 6 मैचों में 13 विकेट निकाले थे। इनमें से 3 विकेट फाइनल में भारत के खिलाफ निकाले थे
कोहली की बढ़ाएगा टेंशन
दोनों टीमें लीग में अपना एक-एक मैच हार चुकी हैं। मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स से हार मिल चुकी है तो बेंगलुरू को चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमें जीत हासिल करना चाहेंगी। मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। वहीं आंकड़े मुंबई के पक्ष में हैं। इसके अलावा अगर मुंबई टीम की प्लेइंग इलेवन में जोसेफ शामिल होते हैं तो कोहली की टेंशन बढ़ना मुश्किल हैं। विंडीज के नए गेंदबाज हमेशा आईपीएल में तहलका मचाते आ रहे हैं। इसका उदाहरण जोफ्रा आर्चर हैं जो राजस्थान राॅयल्स की तरफ से खेलते हुए सबको चाैंका रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
