Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 से पहले इस टीम को खरीदने जा रही है किंग्स इलेवन पंजाब

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के शुरू होने से पहले बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ऐसा काम करने जा रही है जो सिर्फ कोलकाता नाईट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान कर चुके हैं। दरअसल ये फ्रेंचाईजी अब कैरिबियाई प्रीमियर लीग की एक टीम को खरीदने जा रही है। इसकी जानकारी किंग्स इलेवन पंजाब के को-ओनर नेस वाडिया ने दी। वाडिया ने पीटीआई से कहा कि वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग की टीम सेंट लूसिया जूक्स को खरीदने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, ''हम कैरेबियाई प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने के लिए करार पर हस्ताक्षर करने वाले हैं. हम सेंट लूसिया फ्रेंचाइजी को खरीद रहे हैं. ढांचा और कंपनी के नाम के बारे में जानकारी बीसीसीआई से स्वीकृति मिलने के बाद ही दी जाएगी।' वाडिया ने साथ ही कहा, 'मोहित बर्मन (सह मालिक) करार पर हस्ताक्षर के लिए फिलहाल वेस्टइंडीज में हैं। इस करार को संभव बनाने के लिए मैं विशेष तौर पर सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री एलेन चेस्टनेट को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम लगभग नौ महीनों से इस पर काम कर रहे थे।''

बता दें कि कोलकाता के मालिक शाहरुख खान ने 2015 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को खरीदा था। यह सीपीएल की अब तक की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है जो तीन बार चैंपियन रह चुकी है। वहीं सेंट लूसिया अभी तक टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में कर पाई थी जब टीम चौथे स्थान पर रही थी। सीपीएल की शुरूआत साल 2013 में हुई थी। सीपीएल के मुख्य संचालन अधिकरी पीट रसेल ने कहा, ''हम इस अनुबंध को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हम ये देखने को लेकर भी उत्सुक हैं कि ये पहल सेंट लूसिया टीम को किस मुकाम तक लेकर जाती है।''

Story first published: Tuesday, February 18, 2020, 19:03 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+