For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल-7 : किंग्स इलेवन ने रॉयल चैलेंजर्स को 5 विकेट से हराया

दुबई| अपने गेंदबाजों के अनुशासित और बल्लेबाजों को संयमित प्रदर्शन के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने सोमवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स को पांच विकेट से हरा दिया। संदीप शर्मा (15-3) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के सराहनीय प्रयास के दम पर किंग्स इलेवन ने पहले रॉयल चैलेंजर्स को 124 रनों पर सीमित किया और फिर 18.5 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

ऋषि धवन ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 14 रन देकर दो विकेट लिए और फिर अहम पड़ाव पर 22 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 23 रनों की पारी खेली। कप्तान जार्ज बेले ने 16 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए। इन दोनों ने 35 गेंदों पर 39 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम की लगातार पांचवीं जीत सुनिश्चित की।

यह पांच मैचों में किंग्स इलेवन की पांचवीं जीत है जबकि रॉयल चैलेंजर्स को पांच मैचों में तीसरी हार मिली है। यह टीम आठ टीमों की तालिका में चार अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है जबकि किंग्स इलेवन 10 अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान हैं।

किंग्स इलेवन की शुरूआत अच्छी नहीं रही। चेतेश्वर पुजारा (10) को 22 रन के कुल योग पर अशोक डिंडा ने पार्थिव पटेल के हाथों कैच कराया। पुजारा ने 18 गेंदों पर एक चौका लगाया।

इसके बाद 33 के कुल योग पर रिद्धीमान साहा (2) भी चलते बने। वरूण एरॉन की गेंद पर मिशेल स्टार्क ने उनका शानदार कैच लिया। किंग्स इलेवन के लिए अब तक तीन मैच जिताऊ पारियां खेल चुके ग्लेन मैक्सवेल (6) को भी एरॉन ने स्टार्क के हाथों कैच कराया। स्टार्क ने एक बार फिर एक बेहतरान कैच लपका।

मैक्सवेल का आउट होना किंग्स इलेवन के लिए बड़ा झटका था लेकिन डेविड मिलर (26) और वीरेंद्र सहवाग (32) अपनी टीम को इस नुकसान से निकालना चाहते थे।

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी निभाई। उनके विकेट पर रहते किंग्स इलेवन आसानी से जीत की ओर बढ़ते दिख रहे थे। मिलर का विकेट 85 रनों पर गिरा था।

मिलर ने 20 गेंदों पर चार चौके लगाए। उनके आउट होने के बाद सहवाग भी अपना नियंत्रण खो बैठे और यजुवेंद्र चहल की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। सहवाग ने 26 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए।

इसके बाद हालांकि बेले और धवन ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। बेले ने 16 गेंदों पर एक चौका लगाया। वरुण एरॉन और चहल ने दो-दो विकेट लिए जबकि अशोक डिंडा को एक विकेट मिला।

इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 124 रन बनाए। इसमें युवराज सिंह के सबसे अधिक 35 रन शामिल हैं। किंग्स इलेवन की ओर से मिशेल जानसन ने 19 रन देकर दो और ऋषि धवन ने 14 रन देकर दो विकेट लिए।

रॉयल चैलेंजर्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही। आईपीएल-7 में पहली बार खेल रहे क्रिस गेल ने हालांकि 20 रनों की तेज पारी खेली लेकिन वह 21 रनों के कुल योग पर पवेलियन लौट गए। गेल ने सात गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए।

गेल का विकेट संदीप शर्मा ने लिया। कप्तान विराट कोहली (4) और पार्थिव पटेल (2) को भी संदीप ने ज्यादा देर नहीं टिकने दिया। योगेश टकावले (0) का विकेट मिशेल जानसन ने लिया।

एक समय रॉयल चैलेंजर्स ने अपने चार अहम विकेट 26 रनों पर गिर गए थे। इसके बाद अब्राहम डिविलियर्स (17) और युवराज सिंह (35) ने पांचवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की।

डिविलियर्स का विकेट 67 रनों के कुल योग पर गिरा। डिविलियर्स ने 15 गेंदों पर दो चौके लगाए। डिविलियर्स के आउट होने के बाद युवराज ने एल्बी मोर्कल (15) के साथ छठे विकेट के लिए 26 रन जोड़े।

मोर्कल का विकेट 93 के कुल योग पर गिरा। मोर्कल ने 14 गेंदों पर एक चौका लगाया। युवराज ने पारी को सम्भालने की पूरी कोशिश की लेकिन वह भी 97 के कुल योग पर आउट हो गए।

युवराज ने 32 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद मिशेल स्टार्क (8) और वरुण एरॉन (नाबाद 11) ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 23 रन जोड़े। स्टार्क 120 के कुल योग पर आउट हुए। एरॉन ने 15 गेंदों का सामना किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+