
बताया पंजाब दे पटोले
पंजाब द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई इस फोटो को देख लोग अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं देने लगे। क्रिस गेल से लेकर शेल्डन कॉट्रेल का फीमेल वर्जन में फोटो शेयर किया गया। इस फोटो में भारतीय क्रिकेटर मनदीप सिंह भी दिखाई दिए। फोटो शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी ने लिखा-'पंजाब दे पटोले। आप कितने खिलाड़ियों को पहचान सकते हैं।'
|
ये हैं 12 खिलाड़ी
12 खिलाड़ियों को पहचानना मुश्किल है, लेकिन हम आपको बताते हैं कि ये खिलाड़ी काैन हैं। पहली लाइन में क्रिस गेल, केएल राहुल, मुजीब उर रहमान, मनदीप सिंह, दूसरी लाइन में करुण नायर, जिमी नीशाम, क्रिस जॉर्डन, ग्लेन मैक्सवेल, तीसरी लाइन में हर्डुस विलजोएन, मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल और शेल्डन कॉट्रेल हैं।

इस खिलाड़ी ने खुद को ही नहीं पहचाना
इस तस्वीर को देख खिलाड़ी भी प्रतिक्रिया देने लगे। वहीं मनदीप सिंह तो खुद को पहचान ही नहीं सके। उन्होंने कमेंट में लिखा है कि वो खुद को इस कोलाज में पहचान नहीं पा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सभी क्रिकेटरों के फिमेल वर्जन में फोटो शेयर की थी। कोरोना वायरस के चलते आईपीएल का 13वां सीजन अभी तक खेला नहीं जा सका है। आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च को होना था, लेकिन महामारी के चलते इस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
