For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने अपने फैंस को दिया खास संदेश

नई दिल्ली। आईपीएल(IPL) सीजन-12 के प्लेऑफ में काैन सी चार टीमें भिड़ेंगी, यह तय हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेआफ में भिड़ेंगीं। वहीं सीजन की शुरूआत में दमदार प्रदर्शन करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब(Kings XI Punjab) अंक तालिका में 14 मैचों में 12 अंकों के सात छठे स्थान पर रही। प्लेऑफ में जगह ना बना पाने के बाद टीम की मालकिन प्रीति जिंटा( Preity Zinta) ने अपने फैंस को ट्विटर के जरिए एक खास संदेश दिया।

प्रीति जिंदा ने लीग का अंतिम मैच खेलने के बाद अपने चाहने वालों का शुक्रिया किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमें जैसी उम्मीद थी वैसा टूर्नामेंट का अंत नहीं हुआ लेकिन जीत के साथ समाप्त होने की खुशी है। मैं सभी सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का निरंतर समर्थन के लिए सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, अगले साल हम बेहतर करेंगे और मजबूत होंगे।' पंजाब के भी हैदराबाद के बराबर 12 अंक रहे लेकिन हैदराबाद बेहतर नेट रन रेट के आधार पर प्लेआफ में जगह बना गई। पंजाब की नेट रन रेट -0.51 रही तो हैदराबाद ने +0.577 की रन रेट के आधार पर अंक तालिका में चाैथा स्थान हासिल कर लिया।

जीत के साथ कहा अलविदा
हालांकि पंजाब ने आईपीएल के इस सीजन को जीत के साथ अलविदा कहा। पंजाब ने अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के साथ खेला। इस मैच के दाैरान पंजाब ने 6 विकेट रहते जीत हासिल की। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए हैं। उनके नाम 14 मैचों में 593 रन रहे, जिसमें 1 शतक व 6 अर्धशतक रहे। वहीं क्रिस गेल 13 मैचों में 490 रन बनाकर पंजाब के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। पंजाब टूर्नामेंट में एक समय आसानी से प्लेऑफ की ओर बढ़ रही थी लेकिन इस टीम ने अपने आखिरी 5 मैचों में 4 मैच गंवा दिए।

Story first published: Monday, May 6, 2019, 18:24 [IST]
Other articles published on May 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+