Cricket and Bollywood Connection: ये हैं क्रिकेट के वो हीरो जो फिल्मी पिच पर साबित हुए जीरो
नई दिल्ली। अक्सर बॉलीवुड हसीनाओं और क्रिकेटर्स के लवअफेयर की बातें होती हैं, फिल्मी हसीनाओं और क्रिकेटर्स के प्यार के कई अफसाने हैं, जो हर दौर में चर्चित रहे हैं लेकिन आज हम बात अफसानों की नई करेंगे बल्कि उनकी करेंगे जो क्रिकेट के मैदान में तो काफी हिट रहे लेकिन फिल्मी पिच पर डक पर आउट हो गए। हैरानी इस बात की है कि जब 2 मिनट के एड वाले ये हीरो बड़े कैनवस पर नजर आए तो लोगों ने उन्हें पसंद नहीं किया। हाल ही में खबर आई थी कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड सुंदरी अनुष्का के एड को देखकर करण जौहर ने काफी तारीफे की थीं, जिसके बाद चर्चा गर्म थी कि करण शायद कोहली-अनुष्का को लेकर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं, अब इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं लेकिन आज बात उनकी करते हैं कि जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर किस्मत तो आजमाई लेकिन वो सफल नहीं हुए।

सुनील गावस्कर
भारतीय क्रिकेट के लिटिल मास्टर 'सनी' पाजी यानी कि सुनील गावस्कर की गिनती एक डैशिंग प्लेयर में होती थी, आपको जानकर हैरत होगी कि सुनील ने मराठी फिल्म 'सल्वी प्रेमाची' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने हिन्दी मूवी 'मालामाल' में किस्मत आजमाई लेकिन अफसोस उनकी अदाकारी लोगों को पसंद नहीं आई।

विनोद कांबली
- विनोद कांबली: फिल्म 'अनर्थ' में विनोद कांबली सुनहरे पर्दे पर आए थे, मगर सफल न हो सके।
- सलिल अंकोला: क्रिकेटर सलिल फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' में दिखाई दिए लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए।

अजय जडेजा
- अजय जडेजा: फिल्म खेल से हैंडसम अजय जडेजा फिल्मी दुनिया का चेहरा बनाना चाहते थे। अफसोस ऐसा हो न सका, फिल्म चारों खाने चित्त हो गई।
- कपिल देव: पूर्व कप्तान कपिल ने भी फिल्म स्टंप्ड, चेन कुली की मेन कुली और इकबाल में अभिनय किया है।

हरभजन सिंह
- सलीम दुर्रानी: 1978 में फिल्म चरित्र में भारतीय क्रिकेटर सलीम नजर आए थे। फिल्मों में आने वाले पहले इंडियन क्रिकेटर थे।
- हरभजन सिंह: फिल्म 'विक्ट्री' में हरभजन सिंह नजर आ चुके हैं।
- फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में इरफान पठान, मोहम्द कैफ, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह आदि क्रिकेटर दिखाई दिए थे।

श्रीसंत
- अंगद बेदी: पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी ने फिल्म 'फालतू' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।
- श्रीसंत: मैच फिक्सिंग की वजह से क्रिकेट से बाहर हुए श्रीसंत छोटे पर्दे के डांस शो 'झलक दिखला जा सीजन-7' में नजर आ चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications