पंजाब में आते ही क्रिस गेल ने बांधी पगड़ी, कुछ यूं जताई खुशी
नई दिल्ली। आईपीएल नीलामी के पहले दिन 'अनसोल्ड' रहने वाले क्रिस गेल को आखिरकार पंजाब ने खरीद लिया। हालांकि 2 करोड़ के बेस प्राइज के साथ पहले दिन गेल को कोई खरीददार नहीं मिला।
नीलामी के दूसरे दिन भी पहली बार में उन्हें खरीदने के लिए कोई टीम नहीं आई। आखिरकार तीसरी बार में किंग्स इलेवन ने मौके का फायदा उठाते हुए गेल को हाथ से निकलने नहीं दिया और अपने पर्स के दो करोड़ रु. गेल पर लगा दिए।
— Chris Gayle (@henrygayle) January 28, 2018 |
गेल ने विक्ट्री साइन दिखाया
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइर्ड्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेल चुके गेल इस बार पंजाब की तरफ से खेलेंगे। पंजाब टीम के मेंटर पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक ट्वीट कर अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों को आने वाले सीजन के लिए "ऑल द बेस्ट" कहा है। सहवाग के इस ट्वीट पर गेल ने विक्ट्री साइन दिखाया।

गेल के बिना यह आईपीएल फीकी रह जाती
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बिक जाने के बाद गेल के फैंस को काफी राहत मिली। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि इस बार गेल के बिना यह आईपीएल फीकी रहेगी।
|
गेल पगड़ी पहनकर सोते हुए दिख रहे हैं
किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से गेल की तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह पगड़ी पहनकर सोते हुए दिख रहे हैं। साथ ही लिखा है- पंजाब आने के लिए वह पहले से ही तैयार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
