For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: पंजाब के शेरों ने निकाला दिल्ली का दम, दर्ज की तीसरी जीत

नई दिल्ली। रोमांचक भरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हरा दिया है। यह पंजाब की 4 मैचों में तीसरी जीत रही, जबकि दिल्ली की दूसरी हार। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में दिल्ली टीम 152 रन ही बना सकी। दिल्ली की तरफ से रिषभ पंत ने 26 गेंदों में सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली। इनके अलावा कोलिन इंग्राम ने 29 गेंदों में 38 रन बनाए। शिखर धवन ने 30 तो श्रेयस अय्यर ने 28 रनों की पारी खेली, जो जीत नहीं दिला सकीं। सैम कुरेन मैच के हीरो रहे, जिन्होने हैट्रिक पूरी की। कुरेन ने 2.2 ओवर में 11 रन देर 4 विकेट लिए। वह इस सीजन में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। इनके अलावा रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए। हार्डस विलोजेन के खाते में 1 विकेट गया।

इससे पहले पंजाब के लिए डेविड मिलर ने सर्वाधिक रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 30 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज क्रिस माैरिस ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। संदीप लामिछाने ने 27 रन देकर 2 जबकि कागिसो रबाडा ने भी 2 विकेट झटके। पंजाब ने केएल राहुल के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। क्रिस माैरिस ने मैच के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल को एल्बीडब्ल्यू आउट कर दिल्ली को पहला विकेट दिलाया।

इसके बाद राहुल 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सैम कुरेन भी 20 रन बनाकर संदीप लामिछाने की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू का शिकार बन गए। इसके बाद आठवें ओवर की पहली गेंद पर मयंक अग्रवाल 6 रन बनाकर शिखर धवन के हाथों रन आउट हो गए। यह पंजाब का तीसरा झटका रहा। चाैथा विकेट सरफराज खान के रूप में गिरा जो 39 रन बनाकर आउट हुए। हार्डस विलोजेन, मुरुगन अश्विन 1-1, रविचंद्रन अश्विन 3 रन बनाकर आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
पंजाब- लोकेश राहुल (wk), मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, सरफराज खान, मनदीप सिंह, हार्डस विलोजेन, सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन (c), मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान

दिल्ली- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), कॉलिन इंग्राम, हनुमा विहारी, हर्षल पटेल, क्रिस मॉरिस, संदीप लमीछाने, कागिसो रबाडा, अवेश खान

Story first published: Tuesday, April 2, 2019, 0:02 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+