For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KXIP vs MI : केएल राहुल के आगे मुंबई खेमा पस्त, पंजाब ने 8 विकेट से जीता मैच

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के 9वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने ओपनर केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की बदाैलत मुंबई को आसानी से 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई से मिले 177 रनों के जवाब में पंजाब के शेरों ने 8 गेंदें रहते मैच अपने नाम किया। राहुल ने 57 गेंदों में नाबाद 71 रनों की पारी खेली। वहीं क्रिस गेल ने 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 40 रन बनाए, जिसमें 3 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे। मयंक अग्रवाल ने 21 गेंदों में 43 रन बनाए। डेविड मिलर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की तरफ से क्रुणाल पांड्या ही 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट झटक सके।

इससे पहले मुंबई ने 7 विकेट खोकर पंजाब के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा। विकेटकीपर क्विंटन डी काॅक ने सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली। उन्होंने 6 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 39 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 19 गेंदों में 32 रन निकले। वहीं अपने पिछले मैच में युजवेंद्र चहल को लगातार तीन छक्के लगाने वाले युवराज सिंह इस बार कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। अंतिम ओवरों में हालांकि हार्दिक पांड्या की 19 गेंदों में 31 रनों की मदद से मुंबई चुनाैती भरे स्कोर तक पहुंचा।

पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 51 रनों की साझेदारी हुई। लगने लगा कि मुंबई 200 के करीब जाएगी, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए बढ़ते रनों पर लगाम लगा दी। सुर्यकुमार यादव 11, युवराज 18, किरोन पोलार्ड 7 रन बनाकर चलते बने। वहीं क्रणाल पांड्या भी 10 रन बना सके। मुरुगन अश्विन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके। हार्डस विलोजेन व मोहम्मद शमी ने भी 2, जबकि एंड्रयू टाॅय को 1 विकेट मिला। वहीं कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने बिना विकेट झटके 4 ओवर में 26 रन दिए।

ऐसी हैं दोनों टीमें-
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, मिशेल मैक्लेनाघन, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा

किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, हार्डस विलोजेन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, एंड्रयू टाई

Story first published: Saturday, March 30, 2019, 19:47 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+