नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम को अब किंग्स इलेवन पंजाब से चुनाैती मिलने वाली है। दोनों के बीच आईपीएल टूर्नामेंट का 9वां मुकाबला मोहाली में शनिवार को 4 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला होगा। अपने दूसरे मुकाबले में मुंबई ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को उन्हीं के घर मात दी थी। अब देखना यह है कि क्या मुंबई टीम पंजाब अब उनके घर में हरा सकती है या नहीं।
क्या कहते हैं आंकड़े
अगर बात की जाए दोनों टीमों के आपसी रिकाॅर्ड की तो मुंबई का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच 22 मैच हो चुके हैं, जिसमें मुंबई ने 12 तो पंजाब ने 10 मुकाबले जीते हैं। वहीं मोहाली में मुंबई का खूब सिक्का चलता है, जिसने यहां पंजाब के खिलाफ खेले 7 मैचों में 4 बार जीत दर्ज की है। पिछले सीजन में भी इन दोनों के बीच 2 मैच हुए थे जो पंजाब हार गया था। ऐसे में अब देखना यह दिलचस्प रहेगा कि क्या पंजाब टीम मुबंई के खिलाफ अपना रिकाॅर्ड बेहतर कर पाएगी या नहीं।
ऐसी हैं दोनों टीमें-
पंजाब- क्रिस गेल, मोइसेस हेनरिक्स, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, करुण नायर, लोकेश राहुल, मुरुगन अश्विन, अंकित राजपूत, निकोलस पूरन, सरफराज खान, हार्डस विलोजेन, एंड्रयू टाई, समर क्यूरान , मुजीब उर रहमान, अग्निवेश अयाची, दर्शन नालकंडे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, सिमरन सिंह, हरप्रीत बराड़
मुंबई- युवराज सिंह, लसिथ मलिंगा, रोहित शर्मा (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, आदित्य तारे, मिशेल मैक्लेघन मैक्लेघन, बेन कटिंग, जयंत यादव, क्विंटन डी कॉक, एविन लुईस, बरिंदर सरां, सिद्धेश लाड, जसप्रित बुमराह, पंकज जायसवाल, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, अल्जारी जोसेफ, क्रुनाल पंड्या, राहुल चाहर, अनुकुल रॉय, मयंक मार्कंडे। रसिख सलाम