नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मुकाबला होगा। यह मैच पंजाब के होम ग्राउंड आई एस बिद्रा स्टेडियम में रात 8 बजे शुरू होगा। जीत को तरह रही बेंगलुरू के लिए यह मैच करो या मरो जैसा ही रहने वाला है। विराट कोहली की कप्तानी में इस बार टीम खेल चुकी 6 मैचों में लगातार हार झेल चुकी है। अगर बेंगलुरू मैच नहीं जीतती तो उसकी प्लेआफ में जगह बनाने की उम्मीद पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर आ जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ पंजाब टीम फॉर्म में हैं। पंजाब 7 मैचों में 4 जीत चुकी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मैच हुए हैं. इसमें दस बार बेंगलुरू की जीत हुई है तो पंजाब ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि पंजाब के घरेलू मैदान पर दोनों को ही 3-3 बार जीत हासिल हुई है। पंजाब के पास आर अश्विन, क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, सैम कर्रन आदि दमदार खिलाड़ी हैं। जबकि बैंगलोर के पास विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, युजवेंद्र चहल आदि स्टार खिलाड़ी हैं।
ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वायड
पंजाब- रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, करुण नायर, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सरफराज खान, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, अग्निवेश अयाची, वरुण चक्रवर्ती, दर्शन नालकांडे, हरप्रीत ब्रार, मोइजेज हेनरिक्स, सैम कर्रन, मुजीब उर रहमान, मुरुगन अश्विन, अंकित राजपूत, एंड्रयू टाई, अर्शदीप सिंह, हारडुस विलजोएन और मोहम्मद शमी।
बेंगलुरू- विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मिलिंद कुमार, हिम्मत सिंह, शिमरॉन हेटमायर, पार्थिव पटेल, हेनरिक क्लासेन, मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, मार्कस स्टोइनिस, प्रयास रे बर्मन, अक्षदीप नाथ, गुरकीरत सिंह, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, नवदीप सैनी, नाथन कूल्टर नाइल, मोहम्मद सिराज और टिम साउदी।