यूरोपीयन गोल्डन बूट पर है मेसी की नजर
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के अलावा इंग्लैंड के खिलाड़ी वायने रूनी भी शामिल हैं। मेसी ने 'ला लीगा' (स्पेन की घरेलू लीग) में किए गए 25 गोलों की मदद से इस सत्र में अपने कुल गोलों की संख्या 34 कर ली है। पिछले तीन मैचों में उन्होंने आठ गोल किए हैं।
दूसरी ओर, मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले रूनी के नाम 33 गोल दर्ज हैं। रूनी के नाम 26 इंग्लिश प्रीमियर लीग गोल शामिल हैं। उन्होंने चैम्पियंस लीग में भी सात गोल किए हैं। मेसी ने चैम्पियंस लीग में नौ गोल किए हैं।
पिछले वर्ष फीफा द्वारा विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुने गए मेसी ने कहा, "गोल्डन बूट जीतना शानदार अनुभव होगा। मैंने इस वर्ष सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची देखी है। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे नाम चेल्सी के स्ट्राइकर दिदिर द्रोगबा से अधिक गोल हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications