For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा के पक्ष में उतरे किरन मोरे, बोले वो जल्द कर सकते हैं टीम की कप्तानी, इंग्लैंड का दौरा अहम

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व विकेट कीपर किरन मोरे का मानना है कि आने वाले दिनों में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। मोरे ने कहा कि आगामी इंग्लैंड के दौरे पर यह और भी साफ हो जाएगा कि टी-20 भविष्य में क्या परिस्थिति होगी। बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। कई लोगों का मानना है कि विराट कोहली को सीमित ओवर की कप्तानी रोहित शर्मा को दे देनी चाहिए, जिनका आईपीएल में रिकॉर्ड जबरदस्त है।

इंग्लैंड का दौरा अहम
क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि सीमित ओवर में बतौर कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है, वो कई बड़े टूर्नामेंट हार गए हैं। किरन मारे का मानना है कि बीसीसीआई की सोच क्या है यह इन सब बातों पर निर्भर करता है। मेरा मानना है कि रोहित शर्मा को जल्द ही मौका मिलेगा। विराट कोहली जबरदस्त कप्तान है, जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला है। कितने समय तक कोहली टी-20 और वनडे की कप्तानी करना चाहते हैं यह उन्हें सोचना होगा। इंग्लैंड दौरे के बाद आपको इस तरह के फैसले देखने को मिलेंगे।

रोहित का प्रदर्शन अच्छा
द्वीपक्षीय सीरीज में विराट कोहली का रिकॉर्ड जबरदस्त है,लेकिन आईसीसी के टूर्नामेंट और आईपीएल में उनके आंकड़े कुछ खास नहीं हैं। वहीं रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को पांच बार टाइटल दिला चुके हैं। एशिया कप और निदास ट्रॉफी भी जिता चुके हैं। किरन मोरे ने कहा कि दो अलग-अलग कप्तान भारतीय टीम के लिए मददगार हो सकता है। वरिष्ठ खिलाड़ी भारतीय टीम के भविष्य के बारे में क्या सोचते हैं यह बहुत अहम है। तीनों ही फॉर्मेट में कप्तानी करना विराट कोहली के लिए आसान नहीं है। हर फॉर्मेट में अच्छा करना आसान नहीं होता है। मुझे लगता है कि एक समय आएगा जब विराट कोहली कहेंगे, बहुत हुआ अब रोहित शर्मा को कप्तानी करने दीजिए।

भविष्य के लिए अच्छा उदाहरण
मोरे ने कहा कि अगर विराट ऐसा कहते हैं तो यह बहुत ही स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा होगी और भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा संदेश होगा। अगर रोहित शर्मा अच्छा कर रहे हैं तो उन्हें सम्मान दिया जाना चाहिए और मौका मिलना चाहिए। मुझे लगता है कि विराट कोहली एक अच्छा उदाहरण पेश करेंगे अगर वह ऐसा करते हैं। भविष्य कोहली के फैसले पर निर्भर है कितना आऱाम वो चाहते हैं। अगर वो टेस्ट और वनडे की कप्तानी करना चाहते हैं, वो भी इंसान हैं वो उनका दिमाग भी थकता होगा।

Story first published: Thursday, May 27, 2021, 7:10 [IST]
Other articles published on May 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+