रोहित शर्मा ने किया खुलासा, क्यों मैदान पर शतक या दोहरे शतक के बारे में नहीं सोचते?
नई दिल्ली। टीम इंडिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शतक या दोहरा शतक मारने को लेकर अपनी राय रखी है। रोहित शर्मा का कहना है कि वे जब मैदान पर होते हैं तो कभी भी शतक या दोहरा शतक ठोकने के बारे में नहीं सोचते। स्पोर्ट्स वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के मुताबिक हिटमैन रोहित शर्मा ने कहा है कि उनका मकसद सिर्फ टीम के लिए अच्छे रन बनाना और टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाना होता है।
ब्रेबॉन में ठोका शानदार शतक
बता दें कि मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में सोमवार को खेले गए चौथे वनडे मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने 162 रनों की पारी खेली थी। रोहित जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसा लग रहा था कि वह चौथा दोहरा शतक भी पूरा कर लेंगे। लेकिन रोहित शर्मा 162 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि, टीम इंडिया इस समय बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी और अंबाती रायडू मैदान पर मौजूद थे।
शतक या दोहरे शतक के बारे में नहीं सोचते हिटमैन
ऐसे में दोहरे शतक के उम्मीद लगाए बैठे दर्शकों से उनका कहना है, "बल्लेबाजी के दौरान मैं(रोहित शर्मा) कभी भी शतक या दोहरे शतक के बारे में नहीं सोचता। मैं केवल मैदान पर उतरकर बल्लेबाजी करते हुए अच्छे रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के बारे में सोचता हूं।" रोहित ने आगे कहा, "मैंने सीसीआई में बहुत क्रिकेट खेला है और हमेशा ब्रेबॉर्न स्टेडियम में बल्लेबाजी करने का आनंद लिया है।"
रोहित शर्मा ने कहा, वे सोमवार को खेले गए मैच के दौरान इसी आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरे थे कि वह इस पिच को समझते हैं। यही कारण रहा कि रोहित ने सातवीं बार 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया। रोहित की इसी शानदार पारी की बदौलत उन्हें मैन ऑफ दी मैच का अवॉर्ड भी मिला। बता दें कि टीम इंडिया को इस सीरीज का आखिरी मुकाबला एक नवंबर को तिरुवंतपुरम में खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
