Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्टार धाविका दुती चंद ने कहा- अब ओलंपिक के लिए लय हासिल करने में लग जाएंगे 6 महीने

नई दिल्ली। स्प्रिंटर दुती चंद ने कहा कि लॉकडाउन के कारण डेढ़ महीने से खिलाड़ी प्रैक्टिस से दूर हैं। ऐसे में ओलिंपिक के लिए फिर से लय हासिल करने के लिए लगभग छह महीने लगेंगे। हालांकि अभी भी लॉकडाउन को लेकर स्थिति साफ नहीं है। जानकारी के बाद ही वे ओलिंपिक की तैयारी के लिए प्लान कर सकेंगी।

कोरोनावायरस के कारण ओलिंपिक भी एक साल के लिए टाल दिया गया है। अब गेम्स 2021 में जुलाई-अगस्त में होंगे। दुती क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर क्वालिफाई करने उतरेंगी। वे 2016 रियाे ओलिंपिक गेम्स में भी उतर चुकी हैं। हालांकि वे तब कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थीं।

दुती ने कहा कि 100 और 200 मीटर रेस पर सरकार का फोकस नहीं है। लॉन्ग डिस्टेंस रेस में कई धावक मिल जाएंगे, लेकिन स्प्रिंट में कम ही खिलाड़ी हैं। ओलिंपिक स्थगित होने के कारण नुकसान हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि मैं ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर सकूंगी।

2018 एशियन गेम्स में दुती ने 100 और 200 मीटर दोनों में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा 2019 में एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने 200 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वर्ल्ड एथलेटिक्स फेडरेशन ने 30 नवंबर तक ओलिंपिक क्वालिफिकेशन इवेंट को स्थगित कर दिया है।

मूलत: ओडिशा की रहने वाली 24 साल की दुती ने कहा कि एथलीट लगातार पांच दिन ट्रेनिंग करना छोड़ दे तो वह फिर से शून्य पर आ जाता है। आप घर पर सिर्फ खुद को सिर्फ फिट रख सकते हैं। मेडल जीतने के लिए मैदान पर प्रैक्टिस करना जरूरी है। साल के अंत तक विदेश में भी ट्रेनिंग पर रोक है।

Story first published: Monday, May 4, 2020, 12:03 [IST]
Other articles published on May 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+