ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 6 मई (आईएएनएस)। किंग्सटन ओवल स्टेडियम में गुरुवार को सुपर-8 दौर के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया।
जीत के लिए निर्धारित 148 रन इंग्लैंड ने मैच के आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।
इंग्लैंड की तरफ से केविन पीटरसन ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। उन्होंने 52 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए और अंत तक आउट नहीं हुए।
148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहला झटका 44 के स्कोर पर लगा जब माइकल लंब 13 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया।
इंग्लैंड का दूसरा विकेट 65 रन के स्कोर पर क्रेग कीसवेट्टर के रूप में गिरा उन्होंने 27 गेंद पर 25 रन बनाए।
इसके बाद कालिंगवुड और पीटरसन ने स्कोर पर 125 रन तक पहुंचाया। जब कालिंगवुड 16 रन बनाकर आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 125 रन था। इंग्लैंड को चौथा झटका 140 के स्कोर पर लगा जब मोर्गन पांच रन बनाकर आउट हो गए।
पाकिस्तान की तरफ से सईद अजमल दो और अब्दुल रज्जाक व शाहिद अफरीदी ने एक-एक विकेट लिए।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 147 रन बनाए।
पाकिस्तान की तरफ से सलमान बट्ट ने 34, उमर अकमल ने 30, मोहम्मद हफीज ने 18, कामरान अकमल ने 15, मिस्बाह-उल-हक ने 13, सईद अजमल ने 13, और अब्दुल रज्जाक ने 10 रन बनाए। वहीं, कप्तान शाहिद अफरीदी बिना खाता खोले आउट हो गए।
विश्व कप के तीसरे संस्करण में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें तीन-तीन के चार ग्रुप में विभाजित किया गया था। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 दौर में पहुंची हैं। इन्हें ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ में विभाजित किया गया है। इन्हीं टीमों के बीच सेमीफाइनल की जंग होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications